अभी नहीं चलेंगे गढ़ रोड पर भारी वाहन:ट्रैफिक पुलिस ने गंगा मेले के बाद बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान किया जारी

मेरठ में पुलिया निर्माण कार्य के कारण पाबंद किए गए भारी वाहन फिलहाल निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार ही चलेंगे। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने फिर प्लान जारी कर इसकी जानकारी दी। उधर, छोटे व हल्के वाहन अस्थाई पुलिया से ही आना जाना करेंगे। पुलिया निर्माण के चलते रुका ट्रैफिक
गढ़ रोड पर पुलिया चौड़ी करने का कार्य शुरु हुआ ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। गढ़ गंगा मेले के कारण काम रोक देना पड़ा। साथ ही खोदे गए नाले पर अस्थाई पुल भी बनाना पड़ा। यहां से हलके वाहन निकाले जा रहे हैं। लेकिन भारी वाहनों को लेकर ट्रैफिक ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया। फिलहाल इसी रूट से भारी वाहनों का आवागमन होगा। दोबारा जारी किया गया रूट प्लान
गढ़ गंगा मेला समाप्त होने के बाद गुरुवार को भारी वाहन शहर के भीतर घुस गए, जिस कारण जाम लग गया। अफसरों तक मामला पहुंचा, जिसके बाद प्लान दोबारा जारी कर दिया गया। यह प्लान पूर्व में जारी किया गया प्लान ही है जो अभी भी प्रभावी रहेगा। इस तरह चलेंगे भारी वाहन व रोडवेज बस : रूट-1 : हरिद्वार से गढ़ रोड तक
हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, देहरादून आदि से आने वाली रोडवेज की बसें एवं भारी वाहनों को हापुड अडडा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। रूट-2 : आगरा से हापुड़, बुलंदशहर तक
ताज डिपो आगरा, अलीगढ, हाथरस, इटावा आदि से आने वाली रोडवेज बसों एवं भारी वाहनों को एल ब्लॉक तिराहा से हापुड अड्डा से बेगमपुल की तरफ जा सकेंगे। यहीं से वापस भी आएंगे।