काशी की अदिति मिश्रा बनी जेएनयू की अध्यक्ष:BHU में पढाई के दौरान राजनीति में हुई सक्रिय,बोली- सरकार के मंहगी शिक्षा नीति का करेंगे विरोध

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के लिए हुए चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की कैंडिडेट अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। अदिति ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के कैंडिडेट विकास पटेल को मात दी है। अदिति के जीत के साथ वाराणसी में भी चर्चा बढ़ गई है क्योंकि वह बीएचयू की पूर्व छात्र और वाराणसी की ही रहने वाली है। पहले जानिए कौन हैं अदिति मिश्रा? अदिति मिश्रा उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली हैं यहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। 2017 में जब अदिति बीएचयू में ग्रेजुएशन की छात्रा थीं, तब उन्होंने महिला हॉस्टल में कर्फ्यू को लेकर हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2018 में अदिति ने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। अदिति नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चले विरोध प्रदर्शनों में भी सक्रिय रूप से भाग ले चुकी हैं। 2017 में BHU के प्रोटेस्ट की हिस्सा रहीं 1 सितंबर 2017 की रात BHU की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने कैंपस के अंदर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी गॉर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके उलट, पूछा कि वो इतनी रात को हॉस्टल से बाहर क्यों निकली थी। इस जवाब से छात्राओं में रोष पैदा हुआ। अगले दिन यानी 22 सितंबर की सुबह से छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट (सिंहद्वार) पर प्रोटेस्ट और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका नारा था – ‘हमें सुरक्षा नहीं, समानता चाहिए।’ छात्राओं का कहना था कि रात 8 बजे हॉस्टल में वापस लौटने की जबरन कर्फ्यू नीति और जेंडर बेस्ड डिस्क्रीमिनेशन यानी लिंग आधारित भेदभाव बंद किया जाए। साथ ही कैंपस में CCTV और गार्ड पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। अब जानिए जीत के बाद अदिति मिश्रा ने क्या कहा JNU लेफ्ट पॉलिटिक्स की लेगसी है,जो एक स्ट्रांग यूनियन होता है जो गुंडागर्दी और जो सेंट्रल गवर्नमेंट यहां बैठकर हमारा फंड कट रही है उसके खिलाफ यह माइंडेड हमें मिला है। उन्होंने कहा कि झूठ और फारेब की राजनीति पार्लियामेंट से शुरू होती है। उन्होंने कहा मैं अपने राजनीति में स्टूडेंट्स के हक की बात करेंगे। उन्होंने कहा सरकार जेएनयू से नफरत करती है वह यहां की पढ़ाई महंगी करनी चाहती है हम उसके खिलाफ लगातार आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में हमने बात की सभी खुश हैं। जल्द ही वाराणसी आयेंगे।