‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं, मेरे मरने में किसी का कोई दोष नहीं है। घर वाले खुश रहें, मरने के बाद मैं भी खुश रहूंगा’। कानपुर में दो पन्नों का सुसाइड नोट लिख कर नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने जान दे दी। उसने हॉस्टल के कमरे में लुंगी से फंदा लगा लिया। छात्र रामपुर का रहने वाला था। उसने तीन दिन पहले ही रावतपुर के हॉस्टल में किराए पर रूम लिया था। शुक्रवार दोपहर साथी छात्रों ने फंदे से शव लटकता देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की पहचान कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उसके घरवालों को सूचना दी। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटना विस्तार से… रामपुर के भंवरका का रहने वाला मो. आन (21) रावतपुर के हितकारी नगर में हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह तीन दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आया था। बरेली के रहने वाले रूम पार्टनर इमदाद हसन ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आन से नमाज के लिए चलने को कहा। आन ने उसे मना कर दिया। वह उस समय कान में ईयरफोन लगाए था। नमाज से वापस आने पर उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। लुंगी से लटकता मिला शव
इमदाद नमाज पढ़कर वापस आया तो कमरा अंदर से बंद मिला। उसने ऑन को कई बार कॉल की। लेकिन उसका फोन नहीं उठा। साथी छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लड़कों ने ऊपरी मंजिल में लगे जाल से झांक कर देखा तो आन का शव लुंगी के सहारे पंखे से लटकता दिखा। छात्रों की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर रावतपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस
पुलिस ने आन के कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद कमरे के अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कमरे में जांच की तो दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए रख लिया। सुसाइड नोट में लिखा था- अम्मी-अब्बू माफ करना, मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाया। मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मेरे मरने में किसी का कोई दोष नहीं। मैं खुद अपनी मौत का जिम्मेदार हूं। घर वाले खुश रहें, मरने के बाद मैं भी खुश रहूंगा। रावतपुर इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र रामपुर का रहने वाला था। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. ‘भाभीजी जोड़ी नहीं जम रही’, कमेंट पर पति की हत्या:मेरठ में प्रेमी ने 3 गोली मारी, पत्नी कहती- जल्दी हत्या करो, साथ रहेंगे मेरठ में राहुल की हत्या करवाने वाली पत्नी अंजली उसे देवता की तरह पूजती थी। उसे रील्स बनाने का बहुत शौक था। वह रील्स में कहती मेरे पति ही मेरी दौलत हैं, मेरा सबकुछ हैं। लेकिन इन्हीं रील्स पर आने वाले कमेंट ने उसे पति का हत्यारा बना दिया। अंजली के फॉलोअर कहते कि भाभीजी जोड़ी जम नहीं रही। पढे़ं पूरी खबर…