छत्तीसगढ़ के अमित बघेल का विवादित बयान, अयोध्या में आक्रोश:सिंधी सेंट्रल पंचायत अयोध्या” और “सिंधु सेवा समिति ने FIR दर्ज करने की मांग की

छत्तीसगढ़ के अमित बघेल के विवादित बयान के खिलाफ अयोध्या में सिंधी समाज ने कड़ा रुख अपनाया है। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अयोध्या” और “सिंधु सेवा समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार को लिखित तहरीर सौंपकर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की। सिंधु सेवा सुमित के अध्यक्ष अमृत राजपाल ने बताया कि आईजी प्रवीण कुमार ने समाज की बात को गंभीरता से सुना।उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में न्याय संगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे। और उन्होंने कहा कि हम सिंधी समाज के साथ हैं और सिंधी समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवानी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश लधानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत नगर के मुखिया पवन जीवानी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिंधु समाज के लोग मौजूद रहे।