फर्रुखाबाद में 15 साल के चचेरे भाई ने 9 साल की बहन से रेप किया। दोपहर में बच्ची घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में फसल देखने गई थी। तभी आरोपी भी पीछे-पीछे पहुंचा। मारपीट करके उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मासूम किसी तरह से घर पहुंची। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। यह देखकर परिजन घबरा गए। मां के पूछने के बाद बच्ची ने बताया कि गन्ने के खेत में गिरने से उसे चोट लगी है। इसके बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया में बच्ची से रेप के बारे में पता चला। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर भेज दिया। पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है, जबकि आरोपी 10वीं का छात्र है। अब पढ़िए पूरा मामला… कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की पीड़िता के पिता ने गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा है। जिसमें गन्ने की फसल बोई गई है। वही देखने बच्ची गई थी। तभी चचेरे भाई ने उसके साथ दरिंदगी की। परिजन उसे पहले सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम जब लोहिया अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों को रेप का शक हुआ। पूछने पर परिजनों ने चोट की बात कही। लेकिन जब बच्ची की जांच की गई, तब रेप की पुष्टि हुई। परिजन भी ये सुनकर चौक गए। इसके बाद लड़की ने परिजनों से सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। फोर्स के साथ एसपी लोहिया अस्पताल पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। CO राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल और कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। आसपास के ग्रामीणों से मामले को लेकर पूछताछ की। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया कि लड़की के ताऊ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के घर अगल-बगल में हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। आधार कार्ड के अनुसार आरोपी की उम्र 18 वर्ष है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। पीड़िता का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए उसे हैलट, कानपुर भेजा गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। …………………………. ये खबर भी पढ़ें- STF ने गो-तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया:उम्र 27 साल, 48 मुकदमे; आजमगढ़ में DSP शाही की टीम ने मारी गोली आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शुक्रवार तड़के लूट के सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी STF को सूचना मिली कि वाकिफ और उसके तीन साथी थाना रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। इस पर टीम ने उनकी घेराबंदी की। जैसे ही बदमाशों को घेरा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…