लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा लगेगी:रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी 16 नवंबर को अनावरण करेंगे

स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका ऊदा देवी पासी की याद में लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी, पीपरीखेड़ा के पास पासी चौराहा क्षेत्र में उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस भव्य प्रतिमा का अनावरण 16 नवंबर को देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम और अन्य विभाग स्थल की तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिमा स्थल, पार्क, मार्ग और प्रवेश द्वार की सफाई, रंगाई-पुताई व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। सड़कों की मरम्मत का आदेश निरीक्षण में एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, एमएलसी मुकेश शर्मा, एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव और जोनल अधिकारी विकास सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के आदेश नगर आयुक्त ने आवास विकास विभाग को सड़कों की मरम्मत और समतलीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को अव्यवस्थित तार हटाने के साथ क्षेत्र को आकर्षक बनाने के आदेश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वित और समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि अनावरण समारोह गरिमामय और सुचारू रूप से संपन्न हो सके