सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ.अदील के लॉकर से मिली असॉल्ट राइफल:अनंतनाग के अस्पताल में छिपा रखे थे,जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश

सहारनपुर से 7 नवंबर को गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद के लॉकर से असॉल्ट राइफल मिली है। उसने ये हथियार अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छिपा रखे थे। वह जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जीएमसी अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों की मदद और हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में कर रहा था। ये जानकारियां अब तक की जांच में निकलकर सामने आई हैं। उससे पूछताछ के आधार पर ही हथियार की बरामदगी हुई है। जम्मू में पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। आतंकियों से कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है। इस केस में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच अधिकारियों को अंदेशा है कि उसके कुछ अन्य मददगार अभी छिपे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला आतंकी संगठन के समर्थन में पोस्टर चिपकाने के मामले में रडार पर आए डॉ. अदील अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल फेमस हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात थे। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। घटना के बाद श्रीनगर में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें डॉ.आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आए। सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची श्रीनगर पुलिस श्रीनगर पुलिस ने उसके पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की। मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। ट्रैकिंग के बाद टीम गुरुवार को सहारनपुर पहुंची। एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद स्थानीय पुलिस और SOG की मदद से अंबाला रोड के अस्पताल से डॉ. अदील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सहारनपुर में थाना सदर बाजार में पेश किया गया, जहां से अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया। 4 अक्टूबर को एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था
सहारनपुर में अदील के खिलाफ पहले से कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। श्रीनगर पुलिस ने अपने केस का नंबर और विवरण साझा किया है। जिसके तहत उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया है। जांच में पता चला है कि डॉ.आदिल इससे पहले दिल्ली रोड और अंबाला रोड के अस्पताल में भी काम कर चुका है। ये भी पता चला है कि उसने हाल ही में 4 अक्टूबर को, यहीं की एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था। 6 महीने पहले ही फेमस हॉस्पिटल में आए थे फेमस हॉस्पिटल के एडमिन इंचार्ज असलम जैदी का कहना है कि डॉ. अदील करीब 6 महीने पहले ही इस हॉस्पिटल में आए थे। इससे पहले वे दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस हॉस्पिटल में काम करते थे। उनकी शादी जम्मू-कश्मीर में हुई है। 4 अक्टूबर को, वो छुट्टी लेकर गए थे। अस्पताल को कार्ड भी दिया था। यहां पर उनका बिहेवियर काफी अच्छा रहा है। दो दिन पहले ही उन्होंने छुट्‌टी ली थी। इस दौरान ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। अस्पताल से उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहां कोई भी पुलिस नहीं आई। बाहर से ही उन्हें लेकर गई है। हमें भी यह जानकारी आज लगी है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में सोते वक्त भाजपा नेता की हत्या:माथे के बीचो-बीच मारी गोली, छोटा बेटा पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके माथे के बीचोंबीच गोली मारी। शव घर के पीछे चारपाई पर मिला। वारदात के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। शनिवार सुबह बहू चाय देने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पढ़ें पूरी खबर…