कानपुर में बहन के प्रेमी को भाई ने पीट-पीटकर मार डाला। पहले भाई ने पीछा करके उसकी बाइक को रोका, तो उनकी बहस होने लगी। लड़की के भाई ने अपने 2 और दोस्तों को बुला लिया। सभी मिलकर युवक को पीटने लगे। उसे जमकर लात-घूसे मारे। इसके बाद लोहे की रॉड से भी मारा। जब वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़कर चले गए। वारदात शनिवार रात रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इकलौते बेटे की हत्या के बाद मां ने कहा- मुझे भी हत्या का बदला चाहिए। मेरा सबकुछ छीन लिया। युवक की बहन को हमने मना किया था कि हमारे घर मत आओ, लेकिन वह फिर भी आती थी। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… काकादेव गोपाला टावर के पास चंदेल चौराहे पर लकी यादव (21) प्राइवेट नौकरी करता था। लकी की मां लक्ष्मी ने बताया- घर से 100 मीटर की दूरी पर एम-ब्लॉक काकादेव कच्ची बस्ती में रोहित रहता है। उसकी बहन और मेरे बेटे लकी में प्रेम संबंध थे। मेरे बेटे की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी पत्नी शादी के 3 महीने बाद उसे छोड़कर चली गई थी। रोहित की बहन बार-बार मना करने के बाद भी हमारे घर पर आती थी। रोहित उर्फ नंदू चौहान अपनी बहन को रोक नहीं पाया। मेरे बेटे को अपनी बहन से प्रेम-संबंधों की रंजिश में लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोस्त के साथ घूमने निकला था लकी
लकी की मां ने बताया- मेरा बेटा लकी शनिवार रात 10 बजे मोहल्ले के दोस्त रिशु के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान रोहित ने अपने 3 दबंग साथियों के साथ उसे गोपाला टावर काकादेव के पास घेर लिया। रिशु तो जान बचाकर भाग निकला, लेकिन रोहित और उसके दोस्तों ने लोहे की रॉड से लकी को पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। हम लोग मौके पर पहुंचे और लकी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है
मां लक्ष्मी की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मुख्य हत्यारोपी रोहित उर्फ नंदू चौहान, अंकुर, मोहित और अभय ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वारदात के बाद ही मुख्य हत्यारोपी रोहित उर्फ नंदू चौहान को पकड़ लिया है। जबकि अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर आरोपियों ने दबोचा
मृतक के दोस्त रिशु ने बताया- हम लोग लकी की गर्लफ्रेंड के घर की तरफ बाइक से गए थे। इस दौरान उसके भाई रोहित और उसके दोस्तों ने देख लिया। फिर रोहित ने 2 बाइक से चार लोगों के साथ हमारा पीछा किया। हम लोग भागे लेकिन गोपाला टावर के पास पेट्रोल खत्म हो गया और रोहित और उसके दोस्तों ने दबोच लिया। पहले सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा, सिर पर लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में नाली में फेंक दिया और आरोपी भाग निकले। एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया- मुख्य हत्यारोपी रोहित उर्फ नंदू चौहान को अरेस्ट कर लिया है। आज कोर्ट में पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है। जबकि एफआईआर में नामजद चार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। —————————–
ये खबर भी पढ़ें…
झांसी यूनिवर्सिटी के सामने MBA छात्रा को गोली मारी:फिर खुद की कनपटी पर फायर कर जान दी; लड़की को गोद में उठाकर ले गए झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक सिरफिरे ने MBA की छात्रा को गोली मार दी। फिर युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर फायर किया। गोली कनपटी को चीरते हुए आर-पार हो गई। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़की की हालत नाजुक है। पढ़िए पूरी खबर