यूपी में हाई अलर्ट:दिल्ली में विस्फोट के बाद योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, कोई संदिग्ध बच न पाए

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम कार में हुए जोरदार धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। CM योगी ने अफसरों से कहा, अधिकारी सतर्कता बरतें और फील्ड में उतरें। अफवाहों की मॉनिटरिंग की जाए। कोई संदिग्ध बचने न पाए। अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस चौकन्ना हो गई है। संवेदनशील स्थलों जैसे मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। DGP राजीव कृष्ण ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया, दिल्ली घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आज ही लखनऊ डॉक्टर की लेडी टेरेरिस्ट अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज ही लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई। डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थी। शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर एलआर कुमार का कहना है कि शाहीना के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया- DGP ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 10 की मौत
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… लाल किले के पास धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….