सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े केस में कोर्ट ने दोनों की अरेस्टिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही दोनों को चार्जशीट दाखिल होने तक सुरक्षा दी है। यह आदेश जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अचल सचदेव की डिवीजन बेंच ने सुनाया। दरअसल, संभल में पिता-पुत्र के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हुए हैं। पिता-पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को निवेश पर 70 प्रतिशत तक मुनाफा देने का झांसा दिया। लगभग 7 करोड़ रुपए ठग लिए। इस मामले में संभल पुलिस की ओर से पिता-पुत्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। ताकि दोनों देश छोड़कर न जा सकें। पढ़ें पूरी खबर राहुल गांधी यूपी में करेंगे 20–25 संवाद कार्यक्रम: ओबीसी-दलित की 70% आबादी को साधने का मास्टर प्लान बिहार चुनाव प्रचार समाप्त होते ही कांग्रेस ने अब अपना पूरा फोकस यूपी पर बढ़ा दिया है। अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के करीब 20-25 संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। राहुल गांधी की कोशिश इन संवाद कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की 20 प्रतिशत दलित और 50 प्रतिशत ओबी आबादी को साधने की है। ये आयोजन मंडल स्तर पर और कुछ बड़े जिलों में होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो ये संवाद कार्यक्रम इसी महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकते हैं। कांग्रेस की मंशा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से माहौल बनाने की है। राहुल गांधी ने कुछ इसी तरह के संवाद कार्यक्रम बिहार में भी किए थे। पढ़ें पूरी खबर मौलाना शहाबुद्दीन बोले- वंदे मातरम थोपा नहीं जा सकता, योगी ने कहा- स्कूलों में अनिवार्य हो बरेली में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा- वंदे मातरम का सम्मान भारत के मुसलमान भी करते हैं और हिंदू भी। उन्होंने योगी के वंदे मातरम को स्कूलों में अनिवार्य करने पर जवाब दिया। कहा- किसी पर इसे पढ़ने या गाने के लिए दबाव नहीं बनाना चाहिए। संविधान ने हर नागरिक को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता दी है। इसलिए जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। भारत में रहने वाला हर धर्म का व्यक्ति वंदे मातरम का सम्मान करता है। इसे एजुकेशन के दायरे में बच्चों को पढ़ाया जाता है। केरल के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला दिया था कि बच्चों को राष्ट्रगीत पढ़ाना लाजमी नहीं किया जा सकता। यह उनके विवेक पर छोड़ा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… ‘जिन्ना से BJP का पुराना रिश्ता’:लखनऊ में आप नेता संजय का योगी पर पलटवार, CM ने कहा था- भारत में जिन्ना पैदा न होने पाए लखनऊ में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने CM योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ तीन राज्यों में सरकार बीजेपी के पुरखों ने बनाई थी। लालकृष्ण आडवाणी खुद जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने गए थे। इसलिए जिन्ना से बीजेपी के रिश्ते कोई नए नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें आगरा में कंगना रनौत मामले में बहस पूरी, किसानों पर टिप्पणी मामले में 12 नवंबर को आएगा फैसला बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे विवादित बयान मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की ओर से करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 12 नवंबर को फैसला सुनाया जाएगा कि कंगना को राहत मिलेगी या कार्रवाई होगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर किसानों का अपमान करने और राष्ट्रद्रोह के आरोप में केस पिछले साल से चल रहा है। सोमवार को कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पेश हुईं। वहीं, वादी पक्ष की ओर से राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अपनी दलील रखी। पढ़ें पूरी खबर परमहंस आचार्य बोले- मुस्लिम और ईसाई का संवैधानिक अधिकार खत्म करें, बाराबंकी में अंबेडकर की किताब का हवाला दिया अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा- ‘मुस्लिम और ईसाई हिंदुओं की आंख की किरकिरी की तरह हैं। इनका संवैधानिक अधिकार खत्म कर देना चाहिए।’ उन्होंने बाराबंकी में किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की किताब का हवाला भी दिया। परमहंस आचार्य ने दावा किया कि मुसलमानों में मानवता नहीं होती और उनसे भाईचारा संभव नहीं है। बाबा साहब अंबेडकर हिंदुओं के संरक्षक और हिमायती थे। परमहंस आचार्य ने सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर… BHU में रेजिडेंट डॉक्टरों की पिटाई के बाद हंगामा, 100 लोगों ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस घेरा वाराणसी स्थित बीएचयू के आईएमएस विभाग में रविवार देर रात रेजिडेंट डॉक्टरों की पिटाई के बाद हंगामा मच गया। देर रात कुछ रेजिडेंट डॉक्टर रुइया हॉस्टल के पास खड़े थे, तभी मुंह बांधकर बाइक पर आए छह युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही करीब 100 रेजिडेंट मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। गुस्साए रेजिडेंट रात करीब 12 बजे चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर दिया। रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान की जा रही है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने हाल ही में कुलपति को 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था, जिसमें सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में रॉन्ग साइड आ रहे बाइक सवारों को रोका तो पति-पत्नी को पीटा, राहगीरों पर भी हमला कानपुर के बर्रा इलाके में रविवार को रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवारों को रोकना एक दंपती को भारी पड़ गया। जूही लाल कॉलोनी निवासी अखिलेश गोस्वामी अपनी पत्नी और बेटियों के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने रॉन्ग साइड से आती एक बाइक सवारों को टोका तो उन्होंने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाइक सवारों ने अखिलेश और उनकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और दंपती पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे राहगीर धनराज सिंह को भी पीटा। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या जिला अस्पताल में अमानवीय व्यवहार, मरीज को बेड से बांधकर रखा गया अयोध्या के जिला अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक मरीज को बेड से पट्टियों से बांधकर रखा गया है, जबकि उसके सामने रखी भोजन की थाली तक वह हाथ भी नहीं बढ़ा पा रहा। वीडियो मेल सर्जिकल वार्ड के निष्प्रयोज्य बरामदे का बताया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य विभाग पहले ही मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा चुका था। बावजूद इसके, अस्पताल स्टाफ ने मरीज को वहीं लेटा दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। वीडियो में मरीज सामने रखी दाल, सब्जी और रोटी की थाली को देखकर तड़पता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह घंटों तक रोता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था, इसलिए उसे बांधा गया होगा। सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश जारी कर रिपोर्ट तलब की है। पढ़ें पूरी खबर…