बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी सोमवार को काशी पहुंचे। यहां गंगा में उन्होंने अपनी मां की अस्थियां विसर्जित कीं। उनकी आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। इसके बाद पंकज त्रिपाठी नाव में बैठकर साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। 2 तस्वीरें देखिए… पंकज त्रिपाठी बोले- मां ने संस्कारों और करुणा का पाठ पढ़ाया
अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी ने स्वामी ओमा दी अक के साथ अस्सी घाट स्थित एक आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्राह्मणों को भोजन, कपड़े और दक्षिणा दी। इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मां ने हमेशा संस्कारों और करुणा का पाठ पढ़ाया। आज उनके आशीर्वाद से ही मैं इस धरती पर कुछ कर पा रहा हूं। उनके जाने के बाद ये कर्म ही मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है। मां के याद में भावुक दिखे पंकज
पंकज त्रिपाठी ने कहा- जीवन और मृत्यु दोनों ही ईश्वर की देन हैं। माता-पिता का जाना हर इंसान के लिए एक गहरा आघात होता है। काशी में आकर मां की आत्मा के लिए प्रार्थना करते समय मुझे लगा कि गंगा के हर प्रवाह में एक दिव्य सुकून है। यही सुकून शायद हर आत्मा को मुक्ति की ओर ले जाता है। 2 नवंबर को गोपालगंज में हुआ था मां का निधन बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 2 नवंबर को बिहार के गोपालगंज में उनके पैतृक घर पर निधन हो गया था। वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं। मां के आखिरी समय में पंकज त्रिपाठी भी उनके पास मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार 3 नवंबर को बेलसंड में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में कर दिया गया था। इससे पहले साल 2023 में पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हुआ था। 99 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पंकज त्रिपाठी जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे
पंकज त्रिपाठी जुलाई में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे। अनुराग बसु निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और अनुपम खेर भी थे। वहीं, पंकज त्रिपाठी जल्द ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के वाराणसी शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई है। वाराणसी में शूटिंग का शेड्यूल दो सप्ताह तक चला था। बता दें कि पंकज त्रिपाठी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘स्त्री’, ‘लुकाछिपी’, ‘मिमी’, ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…