कानपुर में ट्रांसजेंडर के जबरदस्त डांस का VIDEO:’उठाइले घूंघटा…’ गाने पर लगाए ठुमके, मंत्री भी मौजूद रहे

कानपुर में रविवार को LGBTQ समुदाय (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर परेड निकाली। इसके बाद आईएमए हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित 10 से अधिक जिलों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। परेड के बाद मंच पर प्रस्तुतियों का दौर चला, जहां किन्नर समुदाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘घूंघटा चांद देख ले…’ गीत पर डांस कर मस्तमौला माहौल बना दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच देर रात तक चले इस आयोजन में समुदाय के लोगों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान बिहार सरकार में ट्रांसजेंडर दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO…