मुरादाबाद में एक साथ दो बदमाश एनकाउंटर में मारे गए:SSP-ASP STF की जैकेट में धंसी कार्बाइन की गोली; 24 घंटे में 3 अपराधी ढेर

मुरादाबाद में पुलिस और मेरठ STF यूनिट ने दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया है। इनके नाम आसिफ उर्फ टिड्‌डा और दीनू हैं। टिड्‌डा ने हरियाणा में 40 लाख की डकैती डाली, जिसमें उसे सजा भी हो चुकी थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। उसने मुरादाबाद के एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उस पर हत्या-लूट और डकैती जैसे 65 मुकदमे दर्ज थे। वह एक लाख का इनामी था, जबकि डकैत दीनू पर 50 हजार का इनाम था। उस पर 35 मुकदमे थे। मुठभेड़ के दौरान SSP सतपाल अंतिल और मेरठ STF यूनिट के ASP की जैकेट में गोली लगी और धंस गई। दोनों अधिकारी बाल-बाल बचे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कार, कार्बाइन 30 बोर, तीन पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस 30 बोर और 32 बोर बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ सोमवार देर शाम भोजपुर थाना क्षेत्र में गोट रेलवे स्टेशन के पास हुई है। गोली लगने के बाद आसिफ टिड्‌डा और दीनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसिफ टिड्डा और दीनू दोनों मेरठ के रहने वाले थे। बीते 24 घंटे में यूपी में तीन बदमाश एनकाउंटर में मारे गए हैं। रविवार देर रात हापुड़ में पुलिस ने गो-तस्कर हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया था। हसीन पर 50 हजार का इनाम था। प्रदेश में 38 दिनों में 13 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब दोनों की क्राइम कुंडली जानिए… आसिफ टिड्‌डा: शादी से दो दिन पहले दूल्हे की हत्या की थी दीनू: पश्चिमी यूपी में वारदात करता था पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी लम्बे समय से फरार चल रहे थे और पश्चिमी यूपी व NCR में लगातार वारदातें कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद इनके गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर माना जा रहा है। अब गो-तस्कर हसीन के एनकाउंटर को जानिए… रविवार देर रात हापुड़ में पुलिस ने गो-तस्कर हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। हसीन पर 50 हजार का इनाम था। डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गो-तस्कर पशुओं को गाड़ी में भरकर ले जाने की फिराक में हैं। कॉल आते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने कपूरपुर के सपनावत गांव में ​कार सवार​​​​​​ तस्कर की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही हसीन ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर के दौरान एक गोली हसीन के सिर में लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि उसे पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 29 साल का हसीन पुत्र इकरार संभल के असमोली थाने के मैनोटा गांव का रहने वाला था। संभल और आसपास के जिलों में उस पर 24 से ज्यादा मुकदमे थे। हसीन के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिन पहले पुलिस पर की थी फायरिंग
पुलिस ने बताया कि हसीन ने 3 दिन पहले मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। तब से पश्विम यूपी में उसकी तलाश तेज हो गई थी। वहीं, हापुड़ का कपूरपुर थाना भी भी 5 महीने पहले गोकशी की थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन तब से यह फरार चल रहा था। संभल का रहने वाला था गोतस्कर
हापुड़ पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए संभल के रहने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश हसीन के पिता इकरार ने उसकी मां सुखिया की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। हसीन सगे पांच भाई-बहन हैं और वह सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई मौ. हसीब तीन-चार महीने से गाजियाबाद की डसना जेल में बंद है। हसीन का एनकाउंटर करने वाली पुलिस ने हसीब को गोकशी के ही मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हसीन की पत्नी का नाम शमीना है और उनके पांच बच्चे हैं—आलिया (13), जिलानी (9), आएरा (7), माहेनूर (5) और अलिफ़शा (2)। छोटे भाई हसीब की पत्नी का नाम रेहाना है और उनके चार बच्चे हैं—अर्श (8), अजमल (6), अहरम (4) और फिजा (3)। हसीन की तीन बहनें महताब, शहदाब और रुखसार हैं, जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। हसीन की बहन ने बताया- वह जुमे की रात को कलियर शरीफ से घर आया था। सुबह चाय पीकर घर से निकला और थोड़ी देर में लौटकर रोटी खाने की बात कहकर चला गया, फिर नहीं लौटा। आज सुबह एनकाउंटर की सूचना मिली। पिता की दूसरी पत्नी और उसके बच्चे इकरार ने 19 साल पहले दूसरी शादी की थी। उनकी पत्नी फरजाना हैं और उनके चार बच्चे हैं– सना (17), मौ. जैद (16), मौ. सुहैब (13) और अलीना (11)। हसीन के छोटे भाई गौहर ने बताया कि थाना असमोली के मनौटा चौकी प्रभारी राज सिंह का फोन आया था। उन्होंने जानकारी दी कि हापुड़ पुलिस से मुठभेड़ में हसीन मारा गया है। उन्होंने कहा कि हसीन की पत्नी, मां और अन्य परिजन हापुड़ पुलिस से संपर्क करें। 2017-25 तक 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। —————— एनकाउंटर से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- STF ने गो-तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया:उम्र 27 साल, 48 मुकदमे; आजमगढ़ में DSP शाही की टीम ने मारी गोली आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी गो-तस्कर वाकिब उर्फ वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया गया। शुक्रवार तड़के लूट के सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी STF को सूचना मिली कि वाकिफ और उसके तीन साथी थाना रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। इस पर टीम ने उनकी घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर