मिर्जापुर में अवैध संबंध को लेकर पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदा लगाकर रस्सी पर लटकने की कोशिश की, लेकिन रस्सी छोटी पड़ गई। फिर घर से 4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पड़ोसी जब उसने घर पहुंचे तो महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि खुद भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र की ओम नगर कॉलोनी (लोहंदी) का है। अब पढ़िए पूरा मामला… ओम नगर कॉलोनी (लोहंदी) निवासी रामधनी मौर्या (38) की 2019 में सुमन मौर्या (35) से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। रामधनी मौर्या शुक्लहा स्थित एक होटल में नौकरी करता था। दोनों घर में अकेले रहते थे। वहीं पति-पत्नी में अक्सर अवैध संबंध को लेकर विवाद होता था। पत्नी प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के एक युवक से फोन पर बात करती थी। जो सुमन का रिश्तेदार नहीं था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार शाम 4 बजे रामधनी और सुमन के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में रामधनी ने सुमन पर पास में रखे हुए चाकू से हमला कर दिया। पहले पेट पर वार किया, फिर गला रेत दिया। जिससे सुमन जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। कुछ देर बाद सुमन की मौत हो गई। इसके बाद रामधनी ने घर से रखी रस्सी से फंदा बनाया और आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन फंदा छोटा पड़ गया, इस वजह से सुसाइड नहीं कर सका। रामधनी फंदे को घर के बाहर फेंक कर बाहर कहीं चला गया। लंका पहाड़ी के पास मिला शव
घर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तभी सूचना मिली कि लंका पहाड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रामधनी मौर्या के रूप में हुई। रामधनी 5 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सभी भाइयों के परिवार कॉलोनी में कुछ दूरी पर रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पति-पत्नी में 25 मिनट तक लड़ाई हुई
पड़ोसियों ने बताया कि आज शाम को करीब 25 मिनट तक दोनों के बीच कहासुनी चलती रही। जिसकी आवाज घर के बाहर तक सुनाई दे रही थी। कुछ देर बाद अचानक आवाजें बंद हो गईं और घर में सन्नाटा छा गया। इसके बाद रामधनी घर से फांसी का फंदा बना हुआ रस्सी लेकर बाहर निकला। फिर घर के बाहर रस्सी फेंक कर बिना कुछ बोले तेज कदमों से वहां से चला निकला। थोड़ी देर बाद पड़ोसी सूरज वर्मा ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने दरवाजा खोला। उसने देखा कि सुमन का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। यह देखकर उसने शोर मचाया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। कमरे में पड़ा शव देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पड़री थाना क्षेत्र के चपगहना निवासी बाबूलाल ने अपनी चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी सुमन की शादी 2019 में रामधनी मौर्या से की थी। रामधनी 5 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। दंपती की अब तक कोई संतान नहीं थी। बाबूलाल ने बताया कि उन्हें पहले जहर खाने की जानकारी दी गई। जब शव को देखा तो चाकू से वार का पता चला। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध में विवाद सामने आ रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। —————————— ये भी पढ़ें… यूपी पुलिस का धंधा- लड़के उठाओ, पैसा लेकर छोड़ो:कैमरे पर 25000 की डिमांड, स्टिंग के बाद रिपोर्टर पर हमला 1 का 5 करा दीजिए। (एक युवक को छोड़ने के 5 हजार रुपए) 25 हजार रुपए कर दो… बरी कर देंगे। इसके बाद इन पर कोई आंच नहीं आएगी। गारंटी ले रहे। बाकी ये धारा (एससी-एसटी एक्ट) उनके लिए (दूसरा पक्ष) लग जाएगी। तुम्हारे नाते 25 बोले हैं, नहीं तो 50 से नीचे बात ना होती। CO को हम लोग बता दिए। उन्होंने कहा कि मैनेज कर लो, इससे कम न हो। ये सौदेबाजी कर रहे हैं सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पवन मौर्या और वासिद अली। दोनों कॉन्स्टेबल 5 युवकों को छोड़ने के बदले 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे। पढ़ें पूरी खबर…