श्रीरामलला अयोध्याजी सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य डॉ. राजानंद शास्त्री ने मणिराम दास छावनी में कहा कि 25 नवंबर का दिन हम सनातनी लाेगाें के लिए अत्यंत सुमंगल शुभ अवसर है। जाे संपूर्ण सनातनियों को गौरव की अनुभूति कराने वाला विषय है। भव्य श्रीराममंदिर निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की पूर्णता का संदेश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से आगामी 25 नवंबर काे धर्म ध्वजा फहराकर संपूर्ण विश्व में संदेश देंगे । जाे की समस्त सनातनियों को गौरव का वाला हाेगा। इसी के साथ-साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास, उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के सानिध्य में हम 25 नवंबर को एक महान उत्सव की तरह मनाने की अपील कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा लहराकर अयोध्या से यह संदेश दें कि अब राममंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है और राममंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लहराई गई है। उसी दिन 25 नवंबर काे अभिजीत मुहूर्त में समस्त सनातन धर्म प्रेमी सवा 100 करोड़ धर्म ध्वजा अपने-अपने भवनों, प्रतिष्ठानों पर लहराएं कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हाे चुका है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर संपूर्ण सनातनियों ने धर्म ध्वजा लहराई थी। उसका परिणाम यह आया कि बहुत ही कम समय पर भव्य राममंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ। इसी प्रकार 25 नवंबर काे पुनः ऐसी धर्म ध्वजा लहराएं ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का निर्माण जल्द से जल्द हाे। इसका हम सब सनातन धर्म प्रेमी एक संदेश देंगे। आचार्य ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के सानिध्य और उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज के मार्गदर्शन में मणिराम दास छावनी से 11सौ ध्वजा अयोध्या में निशुल्क वितरण किया जायेगा।