कार से ई-रिक्शा टकराई तो विधायक ने 4000 जुर्मान मांगा:शाहजहांपुर में कार का इंडिकेटर टूटा, भाजपा विधायक का लोगों ने विरोध किया

शाहजहांपुर में भाजपा विधायक की कार की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। जिससे कार का इंटिकेटर टूट गया। इतने में विधायक ने कार रोकी और ई-रिक्शा चालक से 4000 रुपए जुर्माना मांगने लगे। बोले-सीसा मंहगा है। पैसा देना पड़ेगा। रिक्शा चालक ने कहा-गरीब हूं कहा से दूंगा। इस पर विधायक पैसा मांगने पर अड़े रहे। हंगामा देख आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक के न मानने पर लोग चंदा इकट्‌ठा कर पैसा देने को कहने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को किसी तरह समझा कर शांत कराया। फिर विधायक वहां से चले गए। पूरा मामला खुटार थाना क्षेत्र के तिकुनिया चौराहे की है। दरअसल, पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान शाहजहांपुर गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। अब जाने क्या है पूरा मामला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लखीमपुर खीरी के छत्रपाल अपना ई-रिक्शा लेकर तिकुनिया चौराहे पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही विधायक बाबूराम पासवान की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। इस टक्कर से विधायक की कार का इंडिकेटर टूट गया। इसके बाद विधायक के ड्राइवर ने कार रोक दी और ई-रिक्शा चालक पर गुस्सा होने लगे। ई-रिक्शा चालक से 4000 का जुर्माना मांगने लगे। चालक ने कहा मेरी लगती नहीं है। इस पर विधायक गुस्सा करने लगे आस पास के लोग आक्रोशित हुए विधायक और उनके चालक का बर्ताव देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर इकट्ठा हो गए। उन्होंने ई-रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े होकर उसे छोड़ने का आग्रह किया। जब विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे, तो लोगों ने विधायक के रवैये का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच एक राहगीर ने पूछा कहां के विधायक हैं। तो इस पर विधायक ने कहा आप से क्या मतलब। एक युवक ने कहा जितना नुकसान हुआ हम चंदा जुटा कर पैसा देंगे। लेकिन इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें… जिम ट्रेनर को एक मिनट में मारी 50 लाठी, VIDEO, इटावा में अधमरा होने तक लगातार मारते रहे; फिर मुंह में डाली पिस्टल इटावा में पुरानी रंजिश को लेकर जिम ट्रेनर को दबंगों ने जमकर पीटा। जबरन घर में घुसे 10 बदमाश पहले घर से खींचकर उसे बाहर लाए। इसके बाद गिराकर लाठी-डंडे मारने लगे। 1 मिनट में करीब 50 लाठी मारी। जब ट्रेनर लहूलुहान होकर अधमरा हो गया, तो एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और नाल उसके मुंह में डाल दी। पढ़ें पूरी खबर…