दिल्ली ब्लास्ट- यूपी में आतंकी करीब टुंडा के घर छापा:सहारनपुर से 2 को उठाया; मुजफ्फरनगर में मदरसा संचालक से पूछताछ

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, ATS ने लखनऊ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में छापेमारी की है। सहारनपुर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आतंकी अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे हैं। लखनऊ में डॉ. परवेज अंसारी के घर छापेमारी में कई अहम दस्तावेज मिले। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। मुजफ्फरनगर में ATS ने एक मदरसे में छापा मारा। यहां आतंकी सुलेमान और सोहेल के बारे में पूछताछ की गई। इसके अलावा, पुलिस ने हापुड़ में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के घर पर छापेमारी कर उसके परिजनों से पूछताछ की। वहीं, डीजीपी राजीव कृष्ण ने अफसरों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की, जिसमें एटीएस चीफ अमिताभ यश और इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। फिलहाल पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बड़े शहरों और अहम स्थानों पर चेकिंग बढ़ाई गई है। अयोध्या राम मंदिर परिसर में पुलिस और आगरा में ताजमहल में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी-चेकिंग अभियान की तस्वीरें- कहां-कहां छापेमारी हुई है, डिटेल में जानिए पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…