पति की मौत पर बेटी को लेकर रोती रही पत्नी:बेटे का शव देख मां बेहोश, दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के 5 लोगों की मौत की कहानी

दिल्ली कार ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। इनमें 5 यूपी के रहने वाले हैं। 3 लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 अमरोहा, एक-एक श्रावस्ती, मेरठ और शामली के हैं। अमरोहा के अशोक सिंह (45) और लोकेश अग्रवाल (52) दोनों 15 साल पुराने दोस्त थे। वहीं, मेरठ के मोहसिन (32), श्रावस्ती के दिनेश कुमार (32) और शामली के नौमान (22) की भी जान गई है। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। दिनेश दिल्ली में मजदूरी करता था और मोहसिन रिक्शा चलाता था। नौमान शामली से दुकान का सामान खरीदने भाई के साथ दिल्ली गया था। सभी के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर पहुंचे। मेरठ में मोहसिन का शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर उनकी मां और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बाद में पत्नी मोहसिन के शव को दिल्ली ले गई। वहीं मोहसिन का अंतिम संस्कार होगा। श्रावस्ती के रहने वाले दिनेश के मौत की खबर मिलते ही उनके घर पर मातम छा गया। पत्नी आंगन में गोद में बेटी को लेकर रोती रही। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचे। इसके अलावा देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू और गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद ब्लास्ट में घायल हुए हैं। तीनों का इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल में चल रहा है। 4 तस्वीरें देखिए- अब पांचों मृतकों के बारे में जानिए लाल किले के पास धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….