प्रयागराज में फिर तेज कार ने सड़क किनारे जा रहीं 2 महिलाओं को रौंद दिया। इसी बीच कार बीच सड़क पलट गई। हादसे में एक 50 साल की महिला विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल है। जबकि मौका पाकर ड्राइवर भाग गया। करेली ACP राजकुमार मीना ने बताया- घटना के वक्त कार डॉक्टर जुबैर का ड्राइवर चला रहा था। आरोपी ड्राइवर को ट्रेस करने के बाद हिरासत में लिया गया है। मृतका के परिवार वाले आ गए हैं और उनसे तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए विमला देवी पूरवा करेली में रहती थी। उनके पति की भी मौत हो चुकी है। उनके दो बेटियां हैं। वह जीटीबी नगर में लोगों के घरों में काम करती थीं। विमला मंगलवार सुबह करीब 10 बजे काम पर जा रही थीं। उसी समय डॉ. जुबैर का ड्राइवर भी घर का सामान लेने के लिए नीचे उतरा। उसने घर के बाहर खड़ी कार को स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाई और अचानक से पैर पर एक्सीलेटर रख दिया। इसके बाद अचानक से कार आगे बढ़ गई और सामने से आ रही दो महिलाओं को रौंदते हुए पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची करेली थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड है कार
पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल ग्रैंड विटारा कार डॉ. जुबैर अहमद नाम पर रजिस्टर्ड है, जो करेली इलाके के ही रहने वाले हैं। डॉ. जुबैर काल्विन हॉस्पिटल में फिजिशियन हैं। डॉक्टर जुबैर ने पुलिस को बताया- गाड़ी ऑटोमैटिक थी। उन्होंने आशंका जताई है कि ड्राइवर इसे समझ नहीं पाया और गाड़ी स्टार्ट करते ही उसने एक्सीलेटर पर पैर दिया होगा। जिस वजह से हादसा हुआ होगा। मृतक पूजा कुमारी मृतका की बेटी ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ड्राइवर शाहबाज अरेस्ट कर लिया गया है। गाड़ी मालिक डॉक्टर जुबेर को घर भेज दिया गया है। ———————-
ये खबर भी पढ़िए-
MBA छात्रा को गोली मारने से पहले नूडल-बर्गर खाया: झांसी के रेस्टोरेंट में रील बनाई, डेढ़ घंटे रहे झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने बॉयफ्रेंड ने 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। रेस्टोरेंट हवाना में मनीष ने हक्का नूडल, बर्गर और फ्रेंच फ्राई मंगवाई। उसने 604 रुपए का बिल भी पेमेंट किया। फिर करीब 1.45 घंटे तक दोनों रेस्टोरेंट की लॉबी में रील्स बनाते रहे। पढ़ें पूरी खबर…