बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- दिल्ली ब्लास्ट से डरेंगे नहीं। 150 किमी की पदयात्रा जरूरी पूरी होगी। कुछ कट्टरपंथी मजहबी लोग सनातनियों को डराने की कोशिश कर रहे। लेकिन, सनातनी डरने वाले नहीं। पदयात्रा को धमाकों से डराने की कोशिश की जा रही। हम इस्लाम धर्म के खिलाफ नहीं। न ही उनके रीति-रिवाज से हमें कोई परेशानी है। हमने सिर्फ अपनी बहन-बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए संदेश दिया है। बेटी तू दुर्गा बन, काली बन…लेकिन कभी बुर्के वाली मत बन। पं. शास्त्री ने कहा कि वो 150 करोड़ हिंदुओं के लिए यात्रा कर रहे हैं। पलवल से यात्रा शुरू करने के थोड़ी देर बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार को वाल्मीकि समाज के साथ खाना खाया। वह सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने अपने हाथ से लोगों को खाना परोसा। सोमवार शाम दिल्ली ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पहले हरियाणा पुलिस की 3 कंपनियां थीं। अब 5 कर दी गईं हैं। यात्रा में पुलिस सख्ती बरत रही है। रस्सी का घेरा बनाकर आगे-आगे चल रही है। ज्यादा लोगों को धीरेंद्र शास्त्री के करीब नहीं जाने दिया जा रहा। सनातन एकता पदयात्रा का मंगलवार को 5वां दिन रहा। दिल्ली ब्लास्ट पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- विदेशी ताकतें कितनी भी कोशिश कर लें हमें तोड़ने की, लेकिन हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे, जब तक विचारों का परिवर्तन नहीं आएगा तब तक नहीं रुकेंगे। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा हरियाणा से होते हुए मथुरा की ओर बढ़ रही है। यात्रा का समापन 16 नवंबर को वृंदावन में होगा। मंगलवार को पलवल से यात्रा शुरू हुई। आज की यात्री की तस्वीरें देखिए- पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…