दिल्ली ब्लास्ट के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई:CISF के साथ बम स्क्वायड ने की चेकिंग, टूरिस्टों की जांच के बाद एंट्री

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताजमहल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर पुलिस हर व्यक्ति की चेकिंग के बाद ही एंट्री दे रही है। सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद ताजमहल में सीआईएसएफ के डाग स्क्वायड के साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) के साथ चेकिंग की गई। ताजमहल में मुख्य मकबरे के साथ ही उद्यान, प्रत्येक कमरे, डस्टबिन, ड्रेनेज, बाथरूम तक में चेकिंग की गई। जो हिस्से कैमरे की जद में आते हैं, वहां एक-एक कोना चेक किया गया। मंगलवार को सुबह भी इसी तरह चेकिंग की गई, जिसके बाद ही टूरिस्ट को एंट्री दी गई। हर टूरिस्ट की चेकिंग की गई। 3 तस्वीरें देखिए… सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे ने बताया कि सन 2000 से ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के पास है। ताजमहल का रेड जोन यानी स्मारक के अंदर का हिस्सा, में सीआईएसएफ और यलो जोन (500 मीटर की परिधि) में पुलिस व पीएसी सुरक्षा व्यवस्था देखती है। पुलिस ने की सख्ती
पश्चिमी और पूर्वी गेट पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बैरियर पोइंट्स पर हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। जो लोग बैग लेकर अंदर जा रहे हैं, उनके बैग भी चेक किए जा रहे हैं। उनसे जानकारी की जा रही है कि वे कहां से आए हैं। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि बैग को लॉकर रूम में रखने के बाद ही ताजमहल में प्रवेश करें। टूव्हीलर पर जाने वालों के पास चेक किए जा रहे हैं, जिनके पास पास नहीं हैं, उन्हें लौटा दिया जाता है।