अलीगढ़ के युवक की शादी से 11 दिन पहले मौत:दहेज में मिली स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, शॉपिंग कर लौट रहा था; 2 घायल

अलीगढ़ के एक युवक की गुरुग्राम में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी 11 दिन बाद शादी होने वाली थी। जिस स्कॉर्पियो से एक्सीडेंट हुआ वो युवक को दहेज में मिली थी। घटना के समय वह खुद गाड़ी चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में बैठे 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों शादी के लिए कपड़े खरीदने दिल्ली से गए थे। वापस लौटते समय सोहना के पास मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से जा घुसी। एक्सीडेंट में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। गाड़ी के आगे के दोनों दरवाजे बोनट से चिपक गए। मृतक राहुल के शव को पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। पुलिस ने हादसे में घायल 2 युवकों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने से दोनों को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। तीनों युवक अलीगढ़ के रहने वाले हैं। राहुल के पिता की 2 महीने पहले ही कैंसर से मौत हुई थी, अब घर में अकेली उसकी मां ही बची है। सिलसिलेवार पढ़िए हादसा कैसे हुआ… 2 महीने पहले कैंसर से मौत
हादसे में जान गंवाने वाले राहुल के पिता की 2 महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। राहुल अपनी मां के साथ रहता था। उनकी मौत के बाद अब मां ही अकेली बची है। गांव के रहने वाले आनंद ने बताया कि 22 नवंबर को राहुल की शादी होनी थी। ACP जितेंद्र कुमार ने सड़क हादसे को लेकर बताया- राहुल के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. यूपी के 5 लोगों की दिल्ली ब्लास्ट में मौत:इनमें 2 दोस्त, रिसीव करने मेट्रो गया था; अमरोहा में शव रखकर प्रदर्शन दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। पढ़ें पूरी खबर…