आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को औषधि निरीक्षण दल के साथ कानपुर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की। बिरहाना रोड स्थिल अग्रवाल ब्रदर्स (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) के औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर जांच में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई हैं, जिनकी बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था।
एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं
जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं। मामले में आयुक्त ने एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध औषधीय गतिविधियों से समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल टीम ने परिसर को सील कर दिया है। मचा हड़कंप
बीते कई दिनों से जिला स्तर पर औषधि विभाग की ओर से कार्रवाई व छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार को आयुक्त के आ जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर कलक्टरगंज थाने की पुलिस व टीम भी आ गई। हालांकि औचक छापेमारी में पोल खुल गई और अनियमितताएं सामने आ गईं।