बरेली में राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए:बोलीं-नंबर कम आएंगे तो चलेंगें, लेकिन देश भक्ति हमारे रग-रग में होनी चाहिए

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को 23वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल रहीं। समारोह में 111 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 94 टॉपर्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। मंच पर झारखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संतोष गंगवार भी मौजूद रहे। उन्हें इस अवसर पर “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की पांच प्रमुख परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर देशभर से आए शिक्षाविद, कुलपति और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सबसे पहले देखिए 3 तस्वीरें… पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…