क्रूज पर धमाका..कमांडो गंगा में कूदा, मॉकड्रिल का VIDEO:काशी में NSG ने गंगा में आतंकियों को मारने का रिहर्सल किया

काशी में गंगा में खड़े क्रूज पर शुक्रवार सुबह तेज धमाका हुआ। विस्फोट होते ही चारों ओर धुआं फैल गया और विजिबिलिटी कम हो गई। NSG ने मोर्चा संभाल लिया। कमांडोज नदी में छलांग लगा दी और क्रूज को चारों ओर से घेर लिया। यह नजारा रविदास घाट पर मॉकड्रिल के दौरान दिखाई दिया। मॉकड्रिल में NSG के जवानों ने घायलों को बचाने और आतंकियों को मारने की प्रैक्टिस की। हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद मॉकड्रिल के जवान वापस लौटे। इससे पहले 3 अक्टूबर में संकट मोचन और विश्वनाथ धाम समेत कई स्थानों पर मॉकड्रिल की गई थी। तब रविदास घाट की मॉकड्रिल बारिश के कारण स्थगित हुई थी, जिसे आज किया गया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… मॉकड्रिल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…