नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार में NDA की जीत पर यूपी में जश्न से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बिहार रिजल्ट पर अखिलेश बोले- SIR ने खेल किया; योगी का चुनाव में दिखा जलवा बिहार में NDA की जीत पर यूपी में जश्न हो रहा। चुनाव में सीएम योगी का जलवा दिखा। उन्होंने 31 सीटों पर प्रचार किया, 27 पर जीत मिली। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- यूपी का सेमीफाइनल है रिजल्ट। अखिलेश ने कहा- SIR ने खेल किया, यूपी में मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। केशव ने पलटवार किया- बिहार जैसी पिक्चर यहां भी दिखेगी। अजय राय बोले- सरकार ने पूरी बेईमानी की है। पूरी खबर पढ़ें 2- धीरेंद्र शास्त्री की फिर तबीयत बिगड़ी, बाहुबली राजा भैया का हाथ पकड़कर चले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शुक्रवार को तीसरी बार तबीयत बिगड़ गई। सनातन एकता यात्रा के 8वें दिन बुखार, बीपी और सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्होंने मथुरा में बीच सड़क पर ही आराम किया। वह सड़क पर लेटे नजर आए। लोगों ने उन्हें गमछे से हवा किया। यात्रा में बाहुबली राजा भैया उनका हाथ पकड़कर चलते दिखे, जयकारे भी लगाए। महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया भी पहुंची हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी सरकार बुजुर्गों का खुद बनवाएगी पेंशन, चेनमैन बनेंगे लेखपाल योगी सरकार ने 65 साल के बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। अब सरकार उन्हें खुद फोन करेगी और पूछेगी- आपकी आयु 60 साल की हो गई है, क्या आप वृद्धावस्था पेंशन लेना चाहते हैं? सहमति देने पर एक आसान प्रक्रिया के बाद पेंशन बन जाएगी। राजस्व विभाग के चेन मैन को अब लेखपाल बनने का मौका मिलेगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने शुक्रवार को 20 प्रस्ताव पास किए। पूरी खबर पढ़ें 4- श्रावस्ती में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी, मुंबई से लौटा था परिवार श्रावस्ती में पति ने पहले पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, फिर खुद भी जान दे दी। पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति का शव फंदे पर लटक रहा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे, तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर जानकारी हुई। वह परिवार के साथ मुंबई रहता था। बहन की शादी तय करने के लिए 5 दिन पहले ही घर लौटा था। पूरी खबर पढ़ें 5- दीप्ति शर्मा DSP की वर्दी में लखनऊ पहुंचीं, सीएम और DGP के साथ खिंचवाई फोटो वीमेन वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहली बार लखनऊ पहुंचीं। वह DSP की वर्दी में थीं। उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर फोटो खिंचवाई। जाते वक्त सीएम से हाथ जोड़कर नमस्ते किया। परिवार भी साथ था। पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचने पर डीजीपी ने बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दीप्ति ने कहा- विश्वकप का सफर खास रहा। तीन हार के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- डॉ.शाहीन की IMA सदस्यता रद्द, कश्मीरी लड़कियों से हनीट्रैप में फंसाता था अदील लखनऊ की डॉ. शाहीन की IMA सदस्यता रद्द कर दी गई है। उधर, जांच एजेंसियों ने डॉ. अदील को लेकर बड़ा खुलासा किया। बताया जा रहा है कि डॉ. अदील, कश्मीरी लड़कियों की मदद से सहारनपुर के डॉक्टर्स को हनी ट्रैप में फंसाता था। उसके 14 मोबाइल फोन्स में कई नंबर और लड़कियों की अश्लील तस्वीरें मिली हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से 5 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें
7- वाराणसी में ड्रग माफिया के 12 करीबियों पर केस, 51 मेडिकल फर्म किए गए सील वाराणसी में नशीली दवाइयों की बिक्री और उसके अवैध कारोबार के खिलाफ शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की गई। प्रदेश में बैन किए गए कोल्ड्रिफ सिरप के रैकेट की तलाश में यह छापेमारी की जा रही। टीम ने 51 फर्मों को सील कर उनके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्रग माफिया के 12 करीबियों के खिलाफ FIR दर्ज भी कराई जाएगी। इन फर्मों के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। पूरी खबर पढ़ें 8- प्रयागराज में महिला डॉक्टर से बैड टच, SRN हॉस्पिटल से ड्यूटी करके लौट रहीं थीं प्रयागराज में ड्यूटी से लौट रही महिला डॉक्टर से स्कूटी सवार युवक ने बैड टच किया। फिर उसके पीछे हाथ मारा। युवती और उसकी दोस्त ने इस हरकत का विरोध किया। दोनों चिल्लाए लेकिन आरोपी फरार हो गया। गुरुवार देर रात चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने युवक ने छेड़छाड़ की थी। शुक्रवार को जॉर्जटाउन थाने में FIR दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- क्रूज पर धमाका-कमांडो गंगा में कूदा, काशी में आतंकियों को मारने का रिहर्सल किया काशी में NSG के जवानों ने गंगा नदी में आतंकियों को मारने का रिहर्सल किया। शुक्रवार सुबह हुए इस मॉकड्रिल में गंगा में खड़े क्रूज पर तेज धमाका किया गया। विस्फोट होते ही चारों ओर धुआं फैल गया और विजिबिलिटी कम हो गई। NSG ने मोर्चा संभाल लिया। कमांडोज ने नदी में छलांग लगा दी, क्रूज को चारों ओर से घेर लिया। आतंकियों को मारा, सभी को सुरक्षित निकाला। फिर लौट गए। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में गोबर फेंकने के विवाद में डेयरी संचालक की हत्या, मां को बचाने गया था लखनऊ में गोबर फेंकने के विवाद में 22 साल के डेयरी संचालक की हत्या कर दी गई। पड़ोसी पहले उसकी मां को मार रहे थे। जब उसने शोरगुल सुना तो बाहर निकला। मां को बचाने गया तो पड़ोसियों ने उसकी मां छोड़ दिया लेकिन उसे खींच ले गए। आरोप है कि पड़ोसी फारुख ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडे से पीटा। बुरी तरह पिटाई से वह बेहोश हो गया तो मरा समझकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
11- उन्नाव में बिजली कर्मियों की पिटाई, बिल बकाया पर केबिल काट रहे थे उन्नाव में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। बकाया बिल वसूली के लिए पहुंचे कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। खंभे पर चढ़े कर्मचारी का पैर पकड़कर नीचे खींच लिया। उसके बाल पकड़कर लात-घूसे बरसाने लगे। पिटाई से 3 संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि बकाया होने पर बिजलीकर्मी लोगों का केबिल काटकर साथ ले जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 12- बृजभूषण ने बजरंग पूनिया-विनेश पर साधा निशाना, कहा-अच्छा हुआ वो राजनीति में गए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अच्छा हुआ वह राजनीति में चले गए। उन्होंने सही समय पर सही काम किया है। हर एक खिलाड़ी का समय होता और उनका समय जा चुका है। वह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा की शादी में शिरकत करने हिसार में उनके गांव घिराय पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 13- बागपत में 3 बच्चों को पेशाब पिलाई, आरोपी बोला- हिंदुओं को पिलाने के लिए कहा गया था बागपत के सरकारी स्कूल में 3 बच्चों को पानी के साथ पेशाब मिलाकर पिलाई गई। बच्चों ने बदबू आने पर प्रिंसिपल से शिकायत की। जांच में सामने आया कि ये हरकत उसी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के दो बच्चों ने की। दोनों ने बताया कि उन्हें हिंदू लड़कों को टारगेट करने के लिए कहा गया था। आरोप है कि इसमें एक मौलवी शामिल है। जानकारी हुई तो परिजन ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- मांग भरी न फेरे लिए…हो गई शादी, दुल्हनों ने खुद ही वरमाला पहनी कन्नौज में एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालने की बजाय अपने-अपने गले में ही डाल लिया। शादी में न तो फेरे लिए गए, न ही दुल्हन की मांग भरी गई। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीडीओ रामकृपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास 15- धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा कल बरसाना में करेगी प्रवेश धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा 15 नवम्बर को बरसाना में प्रवेश करेगी। राधा गोविंद मंदिर में यात्रा का विश्राम होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…