गुरुग्राम में लिवइन का मजाक उड़ाने पर हत्या:कपल ने कंपनी के सीनियर को चाकू मारा, लाश यूपी बॉर्डर पर फेंककर भागे

हरियाणा के गुरुग्राम में लिव इन में रह रहे कपल ने अपने सीनियर की हत्या कर दी। साथ ही उसका शव उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर फेंक दिया। पुलिस इस केस को गुमशुदगी का मानते हुए जांच कर रही थी। जांच में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का एंगल सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सीनियर ने उनके लिव इन रिलेशन का मजाक उड़ाया था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने चाकू और हेलमेट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस कल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, हेलमेट, बाइक बरामद की है। इसके अलावा मृतक सोनपाल का ID कार्ड और बैग बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।