कानपुर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। यूपी सरकार और पावर कॉरपोरेशन ने विद्युत बिल राहत योजना 2025-26 लागू कर दी है। शुक्रवार को केस्को MD सैमुअल पॉल ने इसकी पूरी जानकारी दी। योजना 1 दिसंबर 2025 से लागू होगी और उपभोक्ता तीन चरणों में छूट का लाभ उठा सकेंगे। तीन चरणों में मिलेगी छूट इस योजना का मकसद है कि उपभोक्ता जितनी जल्दी आवेदन करेंगे, उतना ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। पहला चरण: 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 दूसरा चरण: 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तीसरा चरण: 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 2000 रु. जमा कर कराना होगा पंजीकरण किस्त में जमा करने वाले भी लाभ में अगर उपभोक्ता पूरा बकाया एकमुश्त नहीं जमा कर सकते, तो उन्हें किस्त का विकल्प भी मिलेगा। बिजली चोरी और आरसी वालों को भी बड़ा मौका बिजली चोरी, मुकदमे, आरसी वाले और स्थायी डिस्कनेक्शन (PD) उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। फाइनल असेसमेंट अमाउंट पर छूट: इसके अलावा कंपाउंडिंग अमाउंट भी जमा करना होगा। कहां मिलेगा लाभ? MD ने कहा कि पंजीकरण के समय उपभोक्ता अपना सही मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप नंबर जरूर दें। किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? कानपुर में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब 26 हजार बताई जा रही है।