गाजियाबाद में 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज:पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने 11 थानों के प्रभारी बदले

गाजियाबाद में आज शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 थानों के प्रभारियों को बदल दिया। इनमें 3 थाना प्रभारियों पर गाज गिरी है। ट्रोनिका सिटी थाने के SO सरवन कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया। टीला मोड एसओ राजेंद्र सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं विजयनगर SHO शशि चौधरी से चार्ज हटा लिया है, उन्हें अब सीबीआईटी अपराध शाखा में भेजा गया है। सचिन कुमार को कोतवाली आनंद प्रकाश मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक खोड़ा से मोदीनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। मोदीनगर में लगातार यातायात व्यवस्था में शिकायत और व्यापारियों की सुनवाई न होने इंस्पेक्टर मोदीनगर नरेश शर्मा को खोड़ा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर सिहानीगेट सचिन कुमार को कोतवाली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक ट्रोनिका सिटी बनाया है। धर्मपाल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक विजय नगर बनाया है। कुलदीप दीक्षित को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिहानीगेट बनाया गया है। इंस्पेक्टर रवि बालियान को डायल 112 से प्रभारी निरीक्षक टीला मोड बनाया है। इंस्पेक्टर प्रशांत त्यागी को सीबीआईटी अपराध शाखा से डायल 112 में भेजा गया है।