प्रयागराज में सोरांव महोत्सव चल रहा है। महोत्सव स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। करीब 15 डांसर गानों पर थिरक रही हैं। डांस कार्यक्रम के बगल में अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब का ठेका भी है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलता है। इसके लिए 100 रुपए का टिकट रखा गया है। खेत में पंडाल और स्टेज तैयार किया गया है और ऑर्केस्ट्रा आधी रात तक चलता रहता है। प्रतिदिन करीब 200 लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में लग्जरी गाड़ियों से लोग डांस देखने पहुंच रहे हैं। आयोजनों के दौरान काफी पैसे उड़ाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री से लेकर अफसरों तक की आवाजाही हो रही है। पहले देखिए डांस की 3 तस्वीरें…. रुपए लुटाने पर मजबूर कर रही डांसर
हिंदी फिल्मों के गानों के साथ भोजपुरी गानों और अश्लील गानों पर डांसर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। युवाओं की टोली नशे में धुत होकर हंगामा भी करती है। डांसर युवाओं को उत्तेजित कर रुपए लुटाने पर मजबूर कर रही हैं। डीजे की तेज आवाज से पूरा इलाका गूंज रहा है। डांसिंग मंच के पीछे पंडाल नुमा छोटे-छोटे रूम तैयार किए गए हैं। इन कमरों में डांसर मेकअप करती हैं। इस डांस कार्यक्रम पर न कोई बोर्ड लगा है और न बैनर या पोस्टर। इसका आयोजक कौन हैं, इस बारे में पूछने पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है। फोर्स भेजकर स्थिति की ली जाएगी जानकारी
इंस्पेक्टर सोरांव केशव वर्मा ने कहा- आयोजन की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। फोर्स भेजकर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। आयोजन की अनुमति के बारे में भी हमें कोई जानकारी नहीं है। अश्लील डांस कराने वालों पर होगी कार्रवाई
एसीपी सोरांव प्रमिला श्याजीत ने कहा-इस आयोजन की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि अश्लील डांस हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। ———- ये भी पढ़ें- मेकअप और चश्मा लगाकर पहुंचे डॉग्स, VIDEO:10 लाख का कुत्ता भी आया; नोएडा का मेल पॉमेरियन बना विनर कानपुर में शनिवार को ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो हुआ। इसमें अलग-अलग अंदाज में डॉग्स देखने को मिले। मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेरते हुए दिखे। पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से 42 नस्लों के 228 डॉग्स यहां लाए गए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स लाए गए। पढ़िए पूरी खबर…