बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं खेल भी जरूरी:प्रयागराज के गुरुकुल मॉन्टेसरी में खेल प्रतिस्पर्धा-2025 के दूसरे दिन अर्जुन अवार्डी आशीष कुमार पहुंचे

गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ’’खेल प्रतिस्पर्धा-2025’’ के दूसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार जैन, रीजनल अधिकारी सीबीएसई, प्रयागराज द्वारा हुआ। पदक का वितरण एवं समापन विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार, अर्जुन अवार्डी (जिमनास्ट) ने किया। अनिल कुमार जैन ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेल भी हमारे जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि आज कई खिलाड़ी भारत का नाम विश्व पटल पर अपनी योग्यता की आभा बिखेर रहें है। खेल हमें जीवन में व्यवहारिक पक्ष की समझ देता है। विजेता खिलाडियों को पदक देकर सम्मानित किया। संस्था के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह, निदेशक वीरेन्द्र सिंह, उप निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल एवं डा वंदना सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने पर बधाई दी। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल बना चैंपियन