बाल दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में बच्चों की कला और रचनात्मकता को नया मंच मिला, जब अनुभव फाउंडेशन ने ‘टैलेंट हंट प्रतियोगिता – तारे ज़मीन पर’ का आयोजन किया। गोमतीनगर स्थित होटल गोमती ग्रांड में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों—जज शिवेंद्र मिश्रा, यूपी सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा, जज अमृता मिश्रा, ब्रिगेडियर नवीन सिंह और फाउंडेशन की अध्यक्षा वर्षा शशांक चौहान—द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। सभी अतिथियों ने अनुभव फाउंडेशन के आठ वर्षों से जारी सामाजिक योगदान और वरिष्ठ नागरिकों व वंचित बच्चों के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। फाउंडेशन वंचित बच्चों की शिक्षा, मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्यरत फाउंडेशन की अध्यक्षा वर्षा शशांक चौहान ने बताया कि संस्था अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सीय, कानूनी और भावनात्मक सहयोग प्रदान कर रही है। साथ ही, फाउंडेशन वंचित बच्चों की शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिभा संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है। ‘तारे ज़मीन पर’ प्रतियोगिता का उद्देश्य इन बच्चों को समान अवसर देकर उन्हें आत्मविश्वास और पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में बच्चों ने नृत्य, संगीत, अभिनय और विभिन्न कला रूपों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथियों ने अनुभव फाउंडेशन को समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए ‘उम्मीद की किरण’ बताते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी सेवा कार्यों को और विस्तार देगी। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में यूपी सिख विचार मंच के उपाध्यक्ष कपिल अरोड़ा, आरजे मयंक, रुचि अग्रवाल, चारु शुक्ला दुबे सहित कई शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अनुभव फाउंडेशन की टीम ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।