बांदा पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। मंत्री जी आप हिन्दू धर्म के बारे में टिप्पणी करते है इस बारे में क्या कहेंगे। हिंदू देवी देवताओं को लेकर कहा कि किसी और धर्म में चार, 10, 20 हाथ वाले देवता हैं क्या? किसी और धर्म में धर्म के नाम पर ढोंग है क्या? जात पात छुआछूत के नाम पर देश के दलित के साथ भेदभाव होता है क्या? मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग कतार में खड़े होते जाएंगे। चाहे वो नवाब हो या जूता पोलिश करने वाला हो, सभी एक जैसे हैं। आगे स्वामी प्रसाद ने कहा कि- स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश भारतीय संविधान से चलता है और सभी धर्मों का समान सम्मान करता है। किसी एक धर्म के नाम पर राष्ट्र की मांग करना संविधान का अपमान है। छतरपुर का एक बाबा हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहा है। यह देश को बांटने की कोशिश है। ऐसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए, लेकिन सरकार उसे सुरक्षा दे रही है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी जनता पार्टी संविधान जनहित हुंकार यात्रा को लेकर शनिवार शाम बांदा पहुंचे थे। भाजपा की गलत नीति से युवा बेरोजगार हुए स्वामी प्रसाद ने कहा- दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना दुखद है। उसमें मुस्लिम हिंदू समाज दोनों की मौतें हुई हैं। ऐसी संवेदशील मामलों को सरकार को संघन जांच करानी चाहिए। हमारी देश की एजेंसियों से चूक हुई है। सरकार को हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गृह विभाग और तंत्र मजबूती से काम करते तो शायद घटना होने से पहले रोका जा सकता था। मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं। युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वे भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने मांग की कि युवाओं को रोजगार दिया जाए और जब तक रोजगार न मिले, तब तक उन्हें रोजगार भत्ता प्रदान किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विश्व गुरु’ बनाने का सपना लॉलीपॉप मौर्य ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, भारत गरीब, लाचार और कंगाल हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया के गरीब देशों में शुमार हो गया है, जहां 80 करोड़ लोगों का जीवन 5-10 किलो चावल पर निर्भर है। किसान छुट्टा जानवरों से अपनी फसलें चौपट होने से परेशान हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। मौर्य ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उत्तर प्रदेश ‘जंगल राज’ बन गया है, जहां महिला हत्या, दलित उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न के मामलों में राज्य नंबर एक पर है। सरकार ने अब तक देश के सभी बंदरगाह, एयर इंडिया और कई अन्य सरकारी संपत्तियां बेच दी हैं। सरकारी विभागों का बेचा जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार चलाने में असफल हो रही है। बिहार चुनाव और EVM पर फिर सवाल उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में उनके नेताओं को प्रचार से रोकने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फिर भी उनकी पार्टी की जीत हुई। बोले-“यह EVM की जीत है, भाजपा इसका दुरुपयोग कर रही है। बंगाल में भी ऐसा ही कारनामा करने की तैयारी है।
…………………………… ये खबर भी पढ़ें… यूपी में केशव का कद बढ़ेगा, टूट सकती है अखिलेश-राहुल की जोड़ी; जानिए बिहार नतीजों का असर बिहार चुनाव में NDA ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसका असर अब यूपी में पंचायत चुनाव से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय है। BJP पर सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (S), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), निषाद पार्टी का दबाव कम होगा। पढ़ें पूरी खबर…