लखनऊ में गोमती तट स्थित बीरबल साहनी मार्ग पर भव्य उत्तराखंड महोत्सव चल रहा है। रविवार को महोत्सव के 8वें दिन सीएम योगी महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने कहा- बिहार चुनाव की वजह से महोत्सव में नहीं आ पा रहा था। योगी के साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी हैं। शेखावत ने कहा- मैं सीएम योगी के साथ पहली बार मंच साझा कर रहा। आने वाले समय में उत्तराखंड देश का नेतृत्व करेगा। इस दौरान करीब 2 हजार लोग मौजूद हैं। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंडी परिधानों में सजी महिलाओं के 30 झोड़ा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों ढाल, तलवार, मशकबीन, तुरही और रणसिंह के साथ अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत कर दिया। महोत्सव में मुनस्यारी का राजमा और अल्मोड़ा की बाल मिठाई जैसे उत्पादों के स्टॉल्स हैं। महोत्सव का शुभारंभ 9 नवंबर को उद्घाटन यूपी के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया था। 3 तस्वीरें देखिए… उत्तराखंड महोत्सव के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…