लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांग बच्चों की ओर से लगे दिव्य मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने पहुंचते ही सबसे पहले माफी मांगी। बोले- देरी के लिए क्षमा चाहता हूं। देर हो रही थी इसलिए अलीगढ़ घर नहीं गया, सीधे लखनऊ आया। इसके बाद मंत्री ने स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए एक स्टॉल से 100 रुपए का चंदन खरीदा। उन्होंने कहा- तमाम व्यस्तताएं थीं लेकिन मैंने कहा कि मैं अपने प्रदेश नहीं जा सकता तो यह गलत होगा। यह वैसा ही होगा जैसे चिराग तले अंधेरा। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में बच्चों के हाथ के बाने उत्पादों के 60 स्टॉल सजाए गए हैं। 23 नवंबर तक यह आयोजन चलेगा। इसमें सुबह 11 से रात 9 बजे तक खरीदारी की जा सकती है। 3 तस्वीरें देखिए… मेले के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…