लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) ने अगले IPL सीजन के लिए 2 नए खिलाड़ियों को ट्रेड किया। इनमें मोहम्मद शमी और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों से ये कांट्रैक्ट IPL 2026 के लिए किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ खेलते थे। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ 30 लाख रुपए में ट्रेड किया है। इस ट्रेड के बाद LSG के मालिक संजीव गोयंका ने मोहम्मद शमी के लिए एक्स पर लिखा- मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। वेलकम टू सुपर जायंट्स फैमिली। SRH ने पिछले साल IPL नीलामी में 35 साल के शमी को 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, पिछले सीजन में शमी का प्रदर्शन कमजोर रहा। 9 मैचों में उन्हें सिर्फ छह विकेट मिले थे। उनका औसत 56.16 और इकोनॉमी रेट 11.23 रही। दोनों फ्रेंचाइजी इस ट्रेड पर सहमत हुई हैं। इसके बाद इसे पब्लिक किया गया। शमी के आने से LSG की गेंदबाजी मजबूत होगी शमी हाल में चोट और फिटनेस की वजह से नेशनल टीम में भी जगह नहीं बना सके हैं। इसी बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिलीज न करने का निर्णय लिया है। मयंक फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे मयंक के रिहैब में गेंदबाजी शुरू करने की खबर है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वे आईपीएल के नए सीजन से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। टीम के सूत्रों ने बताया, “हम उनकी रोजाना प्रगति पर नजर रख रहे हैं। अगर वे पूरी सीजन टीम के लिए खेलते हैं, तो बेहद अच्छा रहेगा। अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का सफल ट्रांसफर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में हो गया है। अर्जुन अब अपनी मौजूदा 30 लाख रुपए की फीस पर LSG के लिए खेलेंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2021 की आईपीएल नीलामी के दौरान खरीदा था। 2023 में डेब्यू करवाया था। हालांकि इसके बाद उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले। अर्जुन के आने से लखनऊ की गेंदबाजी मजबूत होगी अर्जुन के ट्रांसफर के बाद लखनऊ की गेंदबाजी और मजबूत मानी जा रही है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अर्जुन के आने से टीम को संतुलन मिलेगा। अर्जुन एक अच्छे गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाज भी हैं, जिससे वह टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे। IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर भी रिलीज कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है। KKR ने 11 साल तक टीम का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया। रिलीज किए गए सभी प्लेयर्स की 16 दिसंबर को UAE के अबु धाबी में होने जा रहे मिनी ऑक्शन में नीलामी होगी। IPL कमेटी ने शनिवार को रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट जारी की। इसके अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीश पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को रिलीज किया है। KKR ने वेंकटेश अय्यर को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए में रिटेन हुए थे। LSG ने रवि विश्नोई और डेविड मिलर को किया रिलीज
ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बल्लेबाज डेविड मिलर और आर्यन जुयाल, स्पिनर रवि विश्नोई, गेंदबाज समर जोसफ और ऑलराउंडर में युवराज चौधरी, राज वर्धन को रिलीज कर दिया है। अब टीम इन खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर प्लेयर्स के लिए 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में दांव लगाएगी। टीम के पास में ऑक्शन में दांव लगाने के लिए 22.95 करोड़ का पर्स है। ……………………. यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में बिजली विभाग की वर्टिकल हेल्प डेस्क शुरू: मध्यांचल की प्रबंध निदेशक ने नारियल फोड़ा, कोई समस्या हो तो सीधे डायल करें 1912 लखनऊ में बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था लागू हो गई है। अब शहर 15 लाख ग्राहकों को अगर कोई परेशानी होती है तो वह सीधे 1912 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए शहर को जोन वाइज बांटकर हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई हैं। यह खबर भी पढ़ें