गोंडा में एक युवक ने पहले वीडियो बनाया, फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया गया यह वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है। इसमें युवक ने कहा- भाइयों, सबसे माफी चाहता हूं। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अब जीने की इच्छा नहीं रह गई। इसलिए आप सब मुझे माफ कर देना। मैं ट्रेन से कटने जा रहा हूं। इसके बाद रविवार को युवक का शव उसके घर से 1 किलोमीटर दूर मिश्रौलिया ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। युवक के घरवालों ने इसे हत्या बताते हुए प्रदर्शन किया। शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस के समझाने पर घरवाले शांत हुए। इसके बाद पुलिस 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जगदीशपुर गांव में पंकज वर्मा रहता था। उसकी मां गीत देवी ने बताया- पंकज गांव के जग प्रसाद की दुकान पर सजावट का काम करता था। अक्सर रात में वहीं सोता था। 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे वह दुकान जाने के लिए घर से निकला था। मां का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जबरदस्ती ट्रेन की पटरी पर धकेल दिया, जिससे यह आत्महत्या लगे और आरोपी बच सकें। मां ने गांव के जग प्रसाद, प्रमोद कुमार, अंकित, राहुल और मनीष पर हत्या का आरोप लगाया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह ट्रेन से कटने की बात कह रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए युवक ने वीडियो में क्या कहा… मौत होने से पहले पंकज वर्मा ने रोते हुए एक वीडियो बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है- भाइयों, सबसे माफी चाहता हूं। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अब जीने की इच्छा नहीं रह गई है भाई। इसलिए आप सब मुझे माफ कर देना। मैं कुछ और नहीं चाहता। इससे बड़ी बात कोई नहीं हो सकती। मैं अब जीने के काबिल नहीं रह गया हूं। मैं जा रहा हूं भइया…। यह वीडियो मैं इसलिए भेज रहा हूं कि इसमें तुम लोगों की कोई गलती नहीं है। मैं सबके साथ रहता हूं, उठता-बैठता हूं, सब लोग मुझे जानते हैं। उसकी बात ठीक है भइया। हाथ जोड़कर कहता हूं भइया, यह वीडियो तुम्हारे पास भेज रहा हूं…। मुझे अपना समझकर लिख देना, साबित करने के समय भइया, ठीक है…। हमसे बड़ी गलती हो गई है, आप लोग जानते हैं भइया। मैं चला जा रहा हूं। यहां मिश्रौलिया क्रॉसिंग पर हूं… मैं जा रहा हूं, ट्रेन से कट जाऊंगा। ठीक है। भगवान से दुआ करना कि मेरी आत्मा को शांति मिले। आज से मेरे परिवार वालों की मदद करना भइया। एक बहन बची है, उसकी शादी मैं नहीं करा पाया। किसी भी तरीके से आप लोग सहयोग कर दीजिएगा मलिक… मैं जा रहा हूं… ट्रेन आ रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें यूपी में दरोगा ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला, न्यूड लाश कार से ले गया, सड़क किनारे फेंकी हमीरपुर में दरोगा ने शादीशुदा प्रेमिका की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के कपड़े उतारे। फिर लाश को डिग्गी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की लाश देखी। उस वक्त लाश को कुत्ते नोच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें