मोहम्मद कैफ बोले- भारतीय टेस्ट टीम में असुरक्षा का माहौल:गंभीर बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं दिखा रहे; कोलकाता टेस्ट 30 रन से हारे थे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज इस समय डर और असुरक्षा के माहौल में खेल रहे हैं। उनका कहना है कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं दिखा रही है। कैफ के मुताबिक बार-बार बदलाव होने की वजह से खिलाड़ियों को लगता है कि उनकी जगह खतरे में है। यह डर उनकी बल्लेबाजी में भी दिखता है। दरअसल एक दिन पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत पहले कोलकाता टेस्ट में ढाई ही दिनों में 30 रन से हार गया था। खिलाड़ियों में भरोसा नहीं- कैफ
कैफ ने कहा- जब खिलाड़ी अपनी जगह को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं और ऊपर से ऐसी टर्निंग पिच मिलती है, तो अच्छा खेल पाना मुश्किल होता है। गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट टीम में कई बदलाव हुए इन्हें नीचे दिए गए पॉइंटर्स से समझते हैं- टीम के कॉम्बिनेशन पर भी सवाल
कैफ ने टीम के कॉम्बिनेशन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, भारत इस टेस्ट में अजीब कॉम्बिनेशन के साथ उतरा। टीम ने वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर भेजा। साथ ही 6 गेंदबाज रखे, जिनमें 4 स्पिनर थे। उनके मुताबिक ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल को खिलाना भी सही नहीं था। इन बदलावों से बल्लेबाजी और भी कमजोर दिखी। ईडन गार्डन्स की पिच ने भी काम खराब किया
कैफ ने कहा, पिच पर शुरुआत से ही उछाल और टर्न था। दोनों में से कोई भी टीम 200 रन नहीं बना पाई। भारत ने खुद स्पिनिंग पिच मांगी थी, लेकिन वही उलटा पड़ गया। 124 के टारगेट का पीछा करते हुए, यशस्वी और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साइमन हार्मर और केशव महाराज ने मैच पलट दिया।