नमस्कार, कल की बड़ी खबर लालू की बेटी पर चप्पल उठाने के आरोप से जुड़ी है। दूसरी बड़ी खबर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रही। उन्होंने 10 दिन में 170 किमी पैदल चलकर वृंदावन में यात्रा पूरी की। हम आपको यह भी बताएंगे कि भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर 15 साल बाद कैसे हारा। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. दिल्ली में ब्लास्ट हुई कार का मालिक गिरफ्तार: NIA ने आमिर को दिल्ली से पकड़ा दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने आतंकी उमर के साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आमिर ने उमर के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी। वह जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। i20 कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी। उमर को सुसाइड बॉम्बर की तलाश थी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि डॉक्टरों वाला यह व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल पिछले साल से एक सुसाइड बॉम्बर ढूंढ रहा था और इसकी जिम्मेदारी उमर पर थी। पढ़ें पूरी खबर… 2- धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन में संतों को गले लगाकर रोए, हिंदू राष्ट्र के लिए दिलाए 5 संकल्प बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा 2.0 का रविवार को समापन हो गया। ब्रज में प्रवेश करते ही धीरेंद्र शास्त्री ने दंडवत होकर धरा को प्रणाम किया ओर भावुक हो गए। धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के निर्माण को लेकर संदेश दिया। उन्होंने देशभर के हिंदू समाज से 5 संकल्प लेने की अपील की, जिनके माध्यम से सनातन संस्कृति को मजबूत आधार देने की बात कही। शास्त्री ने कहा कि समय की आवश्यकता है कि हर हिंदू जाग्रत होकर धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निभाए। ये पांच संकल्प- पढ़ें पूरी खबर… 3- रोहिणी बोलीं- मुझे गंदा कहा, मारने के लिए चप्पल उठाई, कहते हैं- टिकट-पैसे लेकर गंदी किडनी दी बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू परिवार में टकराव बढ़ गया है। परिवार से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी ने X पर लिखा- मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। पढ़ें पूरी खबर… 4- यूपी में दरोगा ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला, न्यूड लाश सड़क किनारे फेंकी; कुत्ते नोच रहे थे हमीरपुर में दरोगा ने शादीशुदा प्रेमिका की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के कपड़े उतारे। फिर लाश को डिग्गी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की लाश देखी। उस वक्त लाश को कुत्ते नोच रहे थे। महिला की पहचान महोबा की रहने वाली किरन सिंह के रूप में हुई। दरोगा अंकित यादव से अफेयर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, दरोगा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साए दरोगा ने महिला की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 5- भारत घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा, टीम 124 रन चेज नहीं कर सकी भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन की हार झेलनी पड़ी है। टीम 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। मैच के 4 रिकॉर्ड्स पढ़ें पूरी खबर… 6. लंदन की नदी में इंडियन के पैर धोने से विवाद: सोशल मीडिया यूजर बोले- गंगा-यमुना काफी नहीं लंदन की मशहूर टेम्स नदी में एक भारतीय युवक के पैर धोने से विवाद छिड़ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उसने नदी में नहाने की भी कोशिश की थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि गंगा-यमुना काफी नहीं थीं, अब टेम्स को भी वैसा बनाना चाहते हो। टेम्स नदी लंदन की पहचान: टेम्स नदी के किनारे लंदन ब्रिज, टॉवर ब्रिज, वेस्टमिंस्टर पैलेस, लंदन आई और टेम्स बैरियर जैसे फेमस ब्रिज हैं। नदी के किनारे कला, संगीत, थियेटर और त्योहारों से जुड़ी कई एक्टिविटी होती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: श्रीनगर थाने में ब्लास्ट तेज रोशनी और गर्मी से हुआ: फॉरेंसिक अधिकारी बोले- ये आतंकी हमला नहीं; घटना में 9 लोगों की मौत हुई थी (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: गुजरात- शादी से पहले मंगेतर ने युवती की हत्या की: एक घंटे पहले साड़ी को लेकर विवाद हुआ था; दोनों डेढ़ साल से लिव इन में थे (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: आतंकी मॉड्यूल के कॉन्टैक्ट वाले 200 लोग रडार पर: डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन ने मदद के नाम पर रुपए बांटे; अब तक 60 हिरासत में (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: मोहन भागवत बोले-पहले लोग संघ के काम पर हंसते थे: आज डंका बज रहा है; कहते थे हिंदू को काहे जगा रहे हो, मृत जाति है (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेशनल: 19 नवंबर को मिलेगी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त: PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपए (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: पार्टनर की मौत के 1.5 साल बाद मां बनी इजराइली-महिला: पोस्टमॉर्टम स्पर्म रिट्रीवल तकनीक की मदद ली, बोलीं- मैंने वंश खत्म नहीं होने दिया (पढ़ें पूरी खबर) 7. बॉलीवुड: धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे: परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी, अगले महीने होगा डबल सेलिब्रेशन (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: भारतीय युवा टीम राइजिंग एशिया कप में पाकिस्तान से हारी: सदाकत माज ने 47 बॉल पर 79 रन बनाए, एक कैच ड्रॉप हुआ, दूसरे पर विवाद (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आर्टिफिशियल-इनसेमिनेशन से पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया का जन्म हुआ है। पुंगनूर नस्ल की गाय करीब 3 फीट ऊंची होती है। इन गायों की कीमत 2 से 10 लाख के करीब होती है। गाय 5 लीटर तक दूध देती हैं। bl दूध की कीमत 1000 रुपए प्रति लीटर तक है, जबकि घी 50 हजार रुपए प्रति किलो तक बेचा जाता है। PM मोदी के पास भी इसी नस्ल की गायें हैं। पढ़ें पूरी खबर… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. ग्राउंड रिपोर्ट- दिल्ली में 213 साल पुरानी फूलवालों की सैर पर ब्रेक: जिस मेले में नेहरू-इंदिरा आए, उसे परमिशन नहीं; आयोजक बोले- अधिकारी टालमटोल करते रहे 2. आज का एक्सप्लेनर- पीएम मोदी ने कांग्रेस में बड़ी टूट की भविष्यवाणी क्यों की; कोई संकेत मिले या गांधी परिवार के साथ माइंड-गेम खेला 3. बिहार की नई सरकार में NDA के संभावित 18 मंत्री: नीतीश का इस्तीफा कल, डिप्टी CM की रेस में सम्राट समेत तीन नाम 4. संडे जज्बात-खरीदी गई दुल्हन हूं, लोग हमें पारो कहते हैं: पति की मौत के बाद ससुरालवाले बोले- तुम्हें बेच देते हैं, लाख रुपए मिल जाएंगे 5. जरूरत की खबर- चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है: पोटेशियम, मैग्नीशियम का पावर हाउस, 10 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए 6. साइबर लिटरेसी- RTO के नाम से आ रहा फेक चालान: ठगों से सावधान, जानें कैसे होता है ये स्कैम, चालान भरते हुए बरतें 10 सावधानियां 7. रोहिणी ने जिनपर चप्पल उठाने का आरोप लगाया, वे कौन: रमीज पर यूपी में हत्या समेत 12 केस; हरियाणा के संजय तेजस्वी के सबसे खास 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…