गोरखपुर के रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन की ओर से सोमवार को आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर महिला पी.जी. कॉलेज में पर्सनल फाइनेंस विषय पर एक टॉक शो आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सीए गौरव अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को वित्तीय साक्षरता और व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं कोस प्रोजेक्टर के माध्यम से बहुत ही शानदार तरीके से अवगत कराया। इस दौरान होने मनी सेविंग के कई तरीके बताए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बचत से हम एक बड़ी पूंजी तैयार कर सकते हैं। जो हमारे भविष्य में काम आएगा। हमें इमर्जेंसी फंड जरूर से रखना चाहिए। हर खर्चे की तरह इसे भी एक खर्चा समझ कर कुछ पैसे जरूर अलग रखने चाहिए। इस प्रोग्राम में लगभग 150 बच्चों ने उत्साह दिखाते हुए हिस्सा लिया। सभी ने प्रश्न उत्तर के माध्यम से अपनी जिज्ञासा को शांत किया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी ली। रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से यह प्रोग्राम बाल दिवस के अवसर पर नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को बेहतर भविष्य के लिए अलग- अलग पहलुओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल रीना श्रीवास्तव सहित आईपीपी सुधीर अग्रवाल, सुधीर जैन, राजकुमार बथवाल, आनंद गर्ग, रीना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल के साथ क्लब की अध्यक्ष अल्पना जैन ,सचिव शिखा जैन, डॉक्टर गीता, स्कूल के अन्य टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहें।