पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव का नौवां दिन भी सफल रहा। महोत्सव में दिन-प्रतिदिन भीड़ बढ़ती गई, जिसने खरीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। नौवें दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन डॉ. दिनेश शर्मा, राजेश कुमार (आईएएस), डॉ. बलकार सिंह (आईएएस), अश्वनी कुमार शुक्ला, ललित भार्गव, अनुराग मिश्रा, अंकिता सिंह और गोपाल कृष्ण सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। महापरिषद के महासचिव ने सह-प्रायोजक एसबीआई लाइफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 3 तस्वीरें देखिए… नाचेगा भारत प्रतियोगिता में कई दलों ने प्रस्तुतियां दीं दोपहर में कॉफव चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सायंकाल में ग्रेस एट पेस स्टूडियो एंड एकेडमी, स्वरांजलि कला केंद्र और अन्य कलाकारों ने कथक, गढ़वाली, जौनसारी, रास, पंजाबी और घूमर नृत्य प्रस्तुत किए। झोड़ा प्रतियोगिता और नाचेगा भारत प्रतियोगिता में भी कई दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव का समापन कल होगा महोत्सव में उत्तराखंड के पारंपरिक झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य में स्त्री-पुरुष कंधे पर हाथ रखकर सामूहिक रूप से तीन कदम आगे और एक कदम पीछे चलते हैं।’वाइस ऑफ उत्तराखंड’ कार्यक्रम में प्रवासी गायक जगत सिंह धपोला, दर्शन सिंह परिहार, बबली भंडारी और हरितिमा पंत ने अपने स्वरचित और लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। वंदना सनवाल के नेतृत्व में देहरादून से आए कलाकारों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव का समापन कल होगा, जिसमें ‘परंपरा से प्रगति तक’, छोलिया नृत्य, वीणा वरदायिनी, पहाड़ी मैसअप, तथा अन्य नृत्य और गायन की विविध प्रस्तुतियां होंगी।