बागपत में ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। दिल्ली निवासी फारुख अपने परिवार के साथ बागपत में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और वापस दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान, बाइक पर सवार अजरून पत्नी रईस और उसका देवर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर को वहीं छोड़ दिया। अजरून गंभीर रूप से घायल हो गईं। शहर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।