यूपी के मुजफ्फरनगर में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में मंगलवार को 11 बड़े फैसले लिए गए। जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। पंचायत ने लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध किया। कहा– सरकार इसकी कानूनी मान्यता समाप्त करे। लव मैरिज और कोर्ट मैरिज के लिए माता-पिता की परमिशन और मौजूदगी जरूरी है। पंचायत ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि लव मैरिज को कानूनी मान्यता न दी जाए, क्योंकि इससे समाज और परिवारों में विरोध पैदा होता है। अब मृत्यु भोज (तेरहवीं) भी नहीं होगी। इन 11 प्रस्तावों को अमल कराने के लिए कमेटी भी बनाई गई है। अब अगली खाप पंचायत 10 साल बाद यानी 2035 में होगी। खाप पंचायत में शामली के भारसी निवासी विजय हिंदुस्तानी भी पहुंचे थे। वह भगत सिंह से प्रेरित हैं। विजय हिंदुस्तानी ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों और अन्य शहीदों के नाम अपनी पीठ पर गुदवाए हैं। कुल 62 शहीदों के नाम उनकी पीठ पर हैं। सीने पर शहीद भगत सिंह का टैटू है। 2 फोटो देखिए… पंचायत में करीब 15 हजार लोग पहुंचे
सर्वखाप पंचायत शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के गांव सोरम में हुई। यह गांव जाट बाहुल्य है। जिसमें करीब 15 हजार लोग पहुंचे। यहां तीन दिनों तक सामाजिक कुरीतियों, परंपराओं और समाज में फैल रही बुराइयों पर मंथन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर से किसान, खाप चौधरी और आम नागरिक पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे
मंच पर 36 बिरादरियों के खाप चौधरी और थंबेदार मौजूद रहे। पंचायत में बालियान खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस ऐतिहासिक पंचायत में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव हुए शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हुए। सभी ने सामाजिक सुधारों पर गंभीर चर्चा करते हुए 11 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। हर 10 साल में आयोजित की जाएगी खाप पंचायत
मंगलवार दोपहर 4 बजे सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया– यह सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत की सातवीं कड़ी थी। इसमें 10 प्रस्ताव पहले से आए थे, जबकि 11वां प्रस्ताव यह पास किया गया कि हर 10 साल में सामाजिक कुरीतियों पर ऐसी सर्वजातीय पंचायत अवश्य आयोजित हो। पारित प्रस्तावों में कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव, मृत्यु भोज पर रोक, गौ संरक्षण, पंचायत में महिलाओं की भागीदारी, नशाखोरी उन्मूलन जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। प्रस्ताव पर अमल कराने को बनाई गई कमेटी
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा– दहेज प्रथा, नशाखोरी, मृत्यु भोज, प्रेम विवाह समेत 11 प्रस्ताव सहमति से पारित हुए। इन पर अमल कराने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। राकेश टिकैत ने बताया– पर्यावरण संरक्षण के तहत जन्मदिन या किसी की मृत्यु पर स्मृति में एक पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा– अगली सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत साल 2035 में आयोजित की जाएगी। पुलवामा शहीदों के बॉडी पर टैटू गुदवाकर पहुंचे विजय
सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत में शामली के भारसी निवासी विजय हिंदुस्तानी भी पहुंचे। वह भगत सिंह से प्रेरित हैं। विजय हिंदुस्तानी ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों और अन्य शहीदों के नाम अपनी पीठ पर गुदवाए हैं। टोटल 62 शहीदों के नाम उनकी पीठ पर हैं। सीने पर शहीद भगत सिंह का टैटू है। किसान पंचायत में पहुंचकर उन्होंने भी किसानों और युवाओं के सामने शहीद जवानों के प्रति अपने भाव को दिखाया। विजय हिंदुस्तानी इससे पहले भी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में शहीद जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। शहीद का नाम अपने शरीर पर गुदवाते हैं। सर्व खाप पंचायत में 11 प्रस्ताव पास ————————————————- ये खबर भी पढ़िए… योगी बोले- मर्सिडीज वाले लोग गमले चुरा ले गए, पकड़ते तो बेइज्जती होती ‘G-20 समिट के बाद कार्यक्रम स्थल के आसपास लगाए गए गमलों को लोग मर्सिडीज से उठाकर ले गए। अब सोचिए, कहां मर्सिडीज कार की कीमत और कहां एक गमले की? अगर हम कार्रवाई करते तो शहर की गलत पहचान बनती। लोग कहते कि गमला चोर पकड़े जा रहे हैं, यह तो बहुत बड़ा एक्शन है। इसलिए हमने उन लोगों को बुलाकर गमले चोरी करने के CCTV फुटेज दिखाए।’ यह बात सीएम योगी ने लखनऊ में सोमवार को कही। पढ़िए पूरी खबर…