मेरठ में महिला IAS के पैर पकड़कर रोया किसान:बोला- लेखपाल रिश्वत मांग रहा, मेरा अगला पता शमशान होगा

मेरठ में जमीन बंटवारे के एक मामले में किसान ने एसडीएम सदर कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया। किसान ने एसडीएम सदर दीक्षा जोशी के पैर पकड़ लिए। उनके पैर पकड़ कर रोने लगा। इंसाफ की गुहार लगाई। लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। किसान का आरोप- लेखपाल द्वारा प्रस्तुत कुर्रे बंदी (जमीन बंटवारे की रिपोर्ट) गलत और असुविधाजनक है, जो केवल वादी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। उसने कहा- अगर इंसाफ नहीं मिला तो उसका अगल पता श्मशान होगा। पूरा मामला एसडीएम सदर कोर्ट का है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढि़ए पूरा मामला
थाना सरूरपुर के गांव कालीना के रहने वाले किसान राजीव से लेखपाल ने 10 हजार रिश्वत मांगी थी। राजीव के रविंद्र सिंह का सत्येंद्र सिंह से विवाद चल रहा था। साल 2020 में उनके पिता ने वाद दायर किया गया था। तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन प्रतिवादी ने अपील करके उस फैसले को निरस्त करा दिया। अब मामला एसडीएम सदर डॉ दीक्षा जोशी की कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने संबंधित लेखपाल सुरेंद्र कुमार को जमीन की रिपोर्ट पेश करनी थी। लेखपाल ने 10 हजार की मांगी थी रिश्वत
किसान राजीव का आरोप है कि इसकी एवज लेखपाल ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब आज लेखपाल द्वारा कोर्ट में रिपोर्ट सब्मिट की गई तो मैंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मैं कोर्ट के बाहर ही धरने पर बैठ गया। एसडीएम सदर डॉ दीक्षा जोशी ने पानी पिलाया
इसके बाद जब एसडीएम सदर डॉ दीक्षा जोशी मुझे समझाने आई, तो मैने उनके पैर पकड़ लिए। दीक्षा जोशी ने मुझको पानी पिलाया और मेरी समस्या सुनी। मैं न्याय की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद एडीएम सिटी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसान को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने मुझे इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया है। मेरा अगला पता अब श्मशान घाट होगा
एडीएम सिटी बृजेश सिंह से बात करते हुए किसान ने कहा- मुझे प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय नहीं मिल रहा है, इसलिए मेरा अगला पता अब श्मशान घाट होगा। कई घंटे तक चले इस हंगामे के बाद किसान ने अपनी पीड़ा एडीएम एफआर सूर्यकान्त त्रिपाठी को बताई। कोर्ट ने कहा- रिपोर्ट सही थी
कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद निर्णय दिया था। कोर्ट ने लेखपाल द्वारा दाखिल रिपोर्ट को सही और नियमानुसार पाया था। रिपोर्ट में कोई अनियमितता नहीं मिली। इसमें दोनों पक्षों को मुख्य सड़क रास्ता से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई थी। एसडीएम सदर दीक्षा जोशी ने बताया- किसान तुरंत ही फैसले की जिद पर अड़ गया। उसे समझाया गया है कि कोर्ट में दोनों को अपना अपना पक्ष रखने का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही कोई फैसला होगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर में चूमने पर युवती ने जीभ काट ली:एक टुकड़ा जमीन पर गिरा, शादीशुदा युवक लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचा कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया। उसने युवती को जबरन पकड़ा और किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। पढ़ें पूरी खबर…