अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ताजमहल देखने आगरा आ रहे हैं। 20 नवंबर (गुरुवार) को वह विशेष विमान से दोपहर 1.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद ताज देखने जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। सड़कों से 16 कुत्तों और 12 गायों को पकड़ा गया है। खास सफाई अभियान चलाया गया है। डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की यह ताज की पहली विजिट है। उनके साथ 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने आ रहे हैं। इससे पहले 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल देखा था। 21 नवंबर को उदयपुर जाएंगे जूनियर ट्रम्प
ताज देखने के बाद जूनियर ट्रम्प राजस्थान के उदयपुर जाएंगे। यहां वह एक शादी में शामिल होंगे। दरअसल, अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी मूल की दुल्हन एलिजाबेथ की शादी है। इसमें शामिल होने जूनियर ट्रम्प अपनी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर जाएंगे। वो 21 नवंबर की शाम उदयपुर पहुंचेंगे और 24 नवंबर की शाम तक वहां रुकेंगे। जूनियर ट्रम्प पिछोला झील के बीच बने आलीशान लीला पैलेस में ठहरेंगे। 21-22 नवंबर को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग के लिए जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस के माणक चौक को सजाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर आएंगी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम राजस्थान पहुंची
जूनियर ट्रम्प की सुरक्षा के चलते अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है। डबोक एयरपोर्ट पर दर्जनों चार्टर प्लेन उतरेंगे। सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वेडिंग से जुड़े दूसरे प्रोग्राम सिटी पैलेस के माणक चौक में होंगे। भारत में दूसरा दौरा, यूएस की एजेंसियां उदयपुर पहुंचीं
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इंडिया में दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वो फरवरी, 2018 में पहली बार इंडिया आए थे। तब नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता गए थे। तब उनका यह दौरा अमेरिका में काफी विवादों में रहा था। उनकी इस यात्रा पर अमेरिका ने तकरीबन एक लाख डॉलर खर्च किए थे। तब आरोप लगे थे जूनियर ट्रम्प की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंटों, उनके ओवरटाइम, तमाम तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा और अन्य चीजों पर अमेरिकी करदाताओं का धन खर्च किया गया। अब जानिए आगरा में क्या तैयारियां की गईं
जूनियर ट्रम्प के आगरा आने के चलते नगर निगम ने फतेहाबाद रोड और ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। आवारा कुत्तों और गोवंश को पकड़ा। पकड़ी गईं 12 गायें और 16 कुत्ते
अभियान के दौरान निगम की टीमों ने विभिन्न स्थानों से 12 से अधिक आवारा गोवंश को पकड़ा और उन्हें नगर निगम की गोशाला में शिफ्ट कराया गया। वहीं, 16 आवारा कुत्तों को भी पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भेजा गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए ताजमहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई विशेष उपाय किए जा रहे हैं। फतेहाबाद रोड पर लगातार निगरानी के साथ अतिक्रमण और स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 6 साल पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ताज देखने आए थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परिवार के साथ करीब 6 साल पहले आगरा पहुंचे थे। ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक पैदल चले और फोटो सेशन कराया था। विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा था- इमारत भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। उनकी बेटी इवांका ने सहयोगी को अपना मोबाइल फोन देकर फोटो क्लिक कराई थी। जब ट्रम्प ने पहली बार ताजमहल देखा तो कहा- ‘इनक्रेडिबल’। ट्रम्प को ताजमहल से जुड़ी कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने मुमताज-शाहजहां की प्रेम कहानी और शाहजहां की मौत के बारे में जाना तो वे इमोशनल हो गए। —————————– ये खबर भी पढ़िए- मेरे बेटे का सिर कहां है, कोई तो बताओ, बर्थडे पर साइकिल दिलाई थी, कौन चलाएगा; कानपुर एक्सीडेंट में पिता का दर्द ‘हे भगवान, ये क्या हो गया मेरे बेटे के साथ, इसका तो सिर ही नहीं है…। मेरे बच्चे का सिर कहां गया, कोई तो बताओ…। मेरे दुलारे ने ऐसा क्या गुनाह किया था कि ऐसी भयानक मौत उसे नसीब हुई। आखिरी बार उसका चेहरा भी नहीं देख सकता…।’ यह दर्द है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मारे गए 5 साल के अनुराग के पिता अजय चौधरी का। पढ़ें पूरी खबर