हेलो, पुलिस-कैंट में पोस्ट ऑफिस के पास बम रखा है:मैने पॉवर बैंक में न्यूक्लियर बम को डिफ्यूज किया है, इसकी जांच करें

कैंट में बुधवार शाम एक पोस्ट ऑफिस के पास बॉक्स में बम रखे होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसीपी कैंट समेत सर्किल का फोर्स के साथ, आर्मी, NIA, एलआईयू, बम स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उसे एक बॉक्स मिला। बम स्क्वॉयड टीम ने आसपास का इलाका खाली करा कर बॉक्स की जांच की, जिसमें कुछ सिलिकॉन पेपर और पावर बैंक की बैटरी मिली, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बॉक्स के कवर पर पुलिस को एक नोट चस्पा मिला, जिस पर लिखा था कि… इंडियन आर्मी के सम्मानित अधिकारियों मैं ऋषभ जायसवाल हूं, मेरा रोल नंबर 2605653 है, मैं आपके पास एक युवक लाया हूं, जो इस बात सबूत है कि मैने पॉवर बैंक में मौजूद रेडियो एक्टिव न्यूक्लियर बम को डिएक्टिवेट किया है। कृपया मेरे घर आकर इसकी जांच करें… कैंट पुलिस के पास आया था फोन एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने बताया कि बुधवार देर शाम कैंट पुलिस को एक फोन आया, जिस पर बताया गया कि कैंट पोस्ट ऑफिस के पास एक बॉक्स में बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए मौके पर आर्मी,NIA, बीडीएस टीम समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँची। बीडीएस टीम ने बॉक्स को जब चेक किया तो उसमें सिलिकॉन के कागज, पॉवर बैंक समेत अन्य चीजें मिली। एसीपी ने बताया कि बॉक्स में बम जैसी कोई भी वस्तु नहीं मिली। साथ ही बॉक्स के ऊपर हाथ से लिखा हुआ एक कागज मिला। जिस पर हरबंश मोहाल निवासी ऋषभ जायसवाल का नाम,पता और नम्बर लिखा हुआ था। पुलिस की एक टीम उसके घर पर गई तो ऋषभ के परिजनों से पता चला की मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका कई सालों से इलाज चल रहा है। बम की फर्जी थी सूचना वहीं पुलिस टीम के साथ ही अन्य जांच एजेंसियों ने आस -पास के लोगों से पूछताछ के साथ हर तरह की जाँच पड़ताल में जुट गई है। एसीपी ने बताया कि बम की सूचना फर्जी थी, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।