गोरखपुर में मंगलवार को स्कूल की छात्राएं नौका विहार में टूर पर घूमने पहुंची। यहां उन्होंने सड़क किनारे लगे सांसद रवि किशन के नाम का बोर्ड देखा। जिसके बाद वे अपने टीचर से सांसद से मिलने की जिद करने लगी। वे रवि किशन के साथ उनके घर के नीचे पहुंच गई। उन्हें देखकर रवि किशन बालकनी से हाथ हिलाकर उनसे बात करने लगे। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए अब पढ़िए रवि किशन और छात्राओं की पूरी बातचीत रवि किशन: यहां पिकनिक आए हैं सब…? छात्राएं- जी। आप नीचे आइए। रवि किशन: ठीक है, आ रहे। रवि किशन: पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं? छात्राएं: बड़ी होकर डॉक्टर बनूंगी। टीचर्स और स्टूडेंट्स ने ली सेल्फी नीचे आकर रवि किशन सभी छात्र-छात्राओं से मिले। उनके टीचर्स से भी बात की। रवि किशन को देखकर छात्राओं के साथ-साथ उनके टीचर्स सेल्फी लेने लगे। सभी इस लम्हे को अपने फोन में कैद करते नजर आए। सबसे मिलने के बाद सांसद ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ”आज गोरखपुर आवास पर आए स्कूली बच्चों का निश्छल प्रेम…” ये भी पढ़ें… शादी से 20 दिन पहले किया गर्लफ्रेंड छात्रा का मर्डर: इंस्टाग्राम पर 13 बार यूजरनेम बदला, मोबाइल फॉर्मेट किया; प्रयागराज के शातिर फौजी की कहानी प्रयागराज में फौजी ने 17 साल की छात्रा की हत्या अपनी शादी से 20 दिन पहले कर दी। 10 नवंबर को शहर से 15Km दूर बाग में छात्रा को मारकर लाश को जमीन में गाड़ दिया। 5 दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद डाली। छात्रा के हाथ और सिर के बाल दिखने लगे। यही वो यू-टर्न था, जिससे पुलिस छात्रा की लाश तक पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर…