नमस्कार, आज की सबसे बड़ी कानपुर में कोयला जलाकर सोते समय 4 दोस्तों की हुई मौत की है। वहीं, दूसरी खबर सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें…
1- कानपुर में सो रहे 4 दोस्तों की मौत, ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। ये पनकी क्षेत्र के रिफाइनरी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे। फैक्ट्री कैंपस में 10X8 के कमरे में रहते थे। बुधवार रात में ठंड के कारण उन्होंने तसले में कोयला जलाया था और रूम अंदर से बंद कर सो गए थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों की मौत दम घुटने से हुई है। चारों देवरिया जिले के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर 2- सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश को पकड़कर रोया बेटा सपा विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को मेदांता लखनऊ में निधन हो गया। मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर वह घोसी उपचुनाव जीते थे। अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बेटे सुजीत, सपा मुखिया को पकड़कर फूट-फूट कर रोए। वह 3 बार विधायक रहे। पैतृक गांव भावनपुर से 19 किमी दूर दोहरीघाट पर सरयू के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। दर्जनों विधायक-सांसद पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर 3- अयोध्या में निकली कलश यात्रा, 251 महिलाओं ने सरयू नदी से भरा जल अयोध्या में भव्य कलश यात्रा निकली गई। 251 महिलाएं पवित्र सरयू जल लेकर मंदिर पहुंची। इसी जल से रामलला का जलाभिषेक होगा। ध्वजारोहण 25 नवंबर को होना है। आज से पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू होगा। ध्वजारोहण में PM मोदी- मोहन भागवत समेत करीब 8 हजार लोग शामिल होंगे। अभी से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 15 हजार सीसीटीवी लगे हैं। सुरक्षा में पैरामिलिट्री और पुलिस लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर 4- घुटने टेक मायावती से मिले बिहार के इकलौते BSP विधायक, जूते उतारकर फर्श पर बैठे बिहार में बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। मायावती से नवनिर्वाचित विधायक सतीश यादव की मुलाकात की एक तस्वीर चर्चा में है। फोटो में विधायक घुटनों के बल मायावती के सामने बैठे हैं। उनकी नजरें झुकी हैं और दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। पैरों में सिर्फ मोजे हैं। मायावती भी हाथ जोड़े मुस्कुराती दिख रही। बसपा X फैन पेज ने फोटो शेयर की है। उन्होंने रामगढ़ में लाठीचार्ज की शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर 5- जूनियर ट्रंप ने गर्लफ्रेंड संग किया ताजमहल का दीदार, मुमताज-शाहजहां का मकबरा देखा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को ताजमहल देखने पहुंचे। गर्लफ्रेंड के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। करीब 45 मिनट तक वहां रहे। उनकी गर्लफ्रेंड लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर वाइट आउटफिट में नजर आए। आज 40 देशों के 126 मेहमानों ने भी ताज का दीदार किया। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- हरदोई के स्कूल में बेहोश होकर गिरे बच्चे, टीचर्स ने गोद में उठाकर बाहर निकाला हरदोई में एक स्कूल में गुरुवार को अचानक गैस रिसाव हो गया। गंध फैलते ही बच्चे घबराकर क्लास से बाहर भागे। कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े, कुछ को खांसी और उल्टी होने लगी। शिक्षकों और सीनियर्स ने बच्चों को गोद में उठाकर बाहर निकाला। 16 बच्चे बीमार हुए, एक को केजीएमयू रेफर किया गया। लैब से गैस या केमिकल रिसाव से यह हुआ। डीएम अनुनय झा ने जांच का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर 7- वकील का सांसद जैसा भौकाल, बार काउंसिल चुनाव में 250 गाड़ियों से निकाला जुलूस प्रयागराज में यूपी बार काउंसिल का चुनाव चल रहा। नामांकन में अधिवक्ता अपनी भौकाल दिखा रहे हैं। कोई लग्जरी कार से तो कोई खुली गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंच रहा। नॉमिनेशन के लिए एक वकील उपेंद्र सिंह उर्फ बाबा 250 लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। पहले वह समर्थकों और काफिले के साथ संगम क्षेत्र गए। फिर वहां से नामांकन स्थल तक विशाल रैली निकाली। पढ़ें पूरी खबर 8- केशव बोले- फर्जी वोटिंग से सत्ता की मलाई खाने वाले जमीन पर आए, लोकतंत्र के लिए अच्छा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा- दशकों तक ‘फर्जी वोटिंग’ के जरिए सत्ता की मलाई खाने वाले दल, अब फर्जी वोट कटने से जमीन पर आ गए हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। डबल इंजन की सरकार अब बिहार के लोगों के सपनों को पूरा करेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम विकसित बिहार बनाएंगे। मोदी की मौजूदगी में ये ऐतिहासिक शपथ था। पढ़ें पूरी खबर 9- कानपुर में गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा आशिक, दुल्हन पर चलाई गोली कानपुर देहात में शादी के मंडप में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका दुल्हन पर गोली चला दी। गोली सिर के ऊपर से गुजर गई और दुल्हन बाल-बाल बच गई। इसके बाद उसने परिवार के लोगों पर तमंचा तान दी। हालांकि, घरवालों और बारातियों ने युवक को मंडप में ही दबोच लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। पढ़ें पूरी खबर 10- मऊ में बस ने 10 को रौंदा, सास-2 बहुओं की मौत मऊ में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सास और उसकी दो बहुओं की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर व 5 बच्चों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर के अलावा ई-रिक्शा के अन्य 9 सवार एक ही परिवार के थे। वे एक शादी में शामिल होने के लिए देवरिया से आए थे। फंक्शन अटेंड करने के बाद गुरुवार सुबह बस पकड़ने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर 11- अलीगढ़ में पूर्व MLA के भतीजे की दबंगई, 3 भाइयों को लाठियों से पीटा-6 राउंड फायर किए अलीगढ़ में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे ने साथियों के साथ खूब उत्पात मचाया। मोहकम सिंह यादव ने अपना प्लॉट बेचने से मना किया तो तीन भाइयों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। उन्होंने 6 राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से खूब पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 5 को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें 12- बुलंदशहर में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत, 10 फीट तक बिखरीं लाशें बुलंदशहर में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। वे शादी से लौट रहे थे। कार सवार 3 लोग भी घायल हो गए। सड़क पर एक मजदूर भी बुरी तरह घायल हो गया। स्कूटी सवार तीनों लोग उछलकर 10 फीट दूर गिरे। सड़क पर दूर तक सब पड़े रहे। कोई मदद को न आया तो घायल ड्राइवर एक बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल भागा। पढ़ें पूरी खबर 13- मेरठ में बच्चे के घाव पर फैवीक्विक चिपकाया, वार्ड बॉय मां से बोला- ऐसे ही इलाज होता है मेरठ के एक अस्पताल में ढाई साल के बच्चे की चोट को फैवीक्विक से चिपका दिया। मां ने विरोध किया लेकिन वॉर्ड बॉय नहीं माना। उसने कहा- घबराइए मत। चेहरे पर चोट है, इसका ऐसे ही इलाज होता है। अपने बेटे की चोट पर भी यही किया था। कहते हुए उसने चोट पर फैवीक्विक डाल दिया। स्किन पर पड़ते ही बच्चा तड़प उठा। रातभर बच्चा रोता रहा। फिर दूसरे अस्पताल लेकर परिजन गए। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- हेलमेट के लिए टैंपो का चालान सहारनपुर पुलिस टैंपो लेकर जा रहे एक ड्राइवर का चालान हेलमेट न पहनने के लिए काट दिया। पुलिस ने उसे 1000 रुपए का चालान नोटिस थमा दिया। ड्राइवर अफजल आलम बोला- टैंपो से पानी लेकर जा रहा था। पुलिस ने फोटो खींचकर बिना हेलमेट का चालान काट दिया। पूरी खबर पढ़ें कल का मौसम 15- सुबह-शाम कोहरा या धुंध छाएगा 21 नवम्बर से ठंड बढ़ने के साथ सुबह-शाम कोहरा और धुंध छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा आदि शहरों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…