‘एस्पिरेंट्स 3’ वेब सीरीज रिव्यू: अभी खत्म नहीं हुई है ‘ट्राइपॉड’ की कहानी, मजेदार है तीसरा सीजन

‘एस्पिरेंट्स 3’ वेब सीरीज रिव्यू: यूपीएससी की गलियों से शुरू हुआ संघर्ष अब खुद सिस्टम की जटिलताओं तक पहुंच गया है. द वायरल फीवर (TVF) की बेहद सराही गई सीरीज ‘एस्पिरेंट्स का सीजन 3 (Aspirants Season 3)’ एक बार फिर अभिलाष, एकके और गुरी की ‘तिकड़ी’ को एक नए और मुश्किल मोड़ पर ले आती है. इस बार कहानी सिर्फ आईएएस अफसर बनने के सपने के बारे में नहीं है, बल्कि उस पद की गरिमा और पुरानी दोस्ती के रिश्तों के बीच संतुलन बनाने के बारे में है. संदीप भैया और अभिलाष शर्मा के बीच वैचारिक टकराव और साथ ही यह गहरा संदेश कि रिश्तों का असली नतीजा तो समय बीतने के साथ ही सामने आता है.