एक छोटे से पेड़ को बना दिया एयर प्यूरीफायर…गजब की है यह तकनीक, NCR की इस कंपनी ने किया आविष्कार

हवा को शुद्ध करने वाला एक ऐसा स्टार्टअप, जिसका प्रोडक्ट आपके घर में हरियाली ला देगा. दरअसल, यह एक प्लांट बेस्ड एयर प्यूरीफायर है. जिसे यूब्रीद नाम की एक कंपनी ने बनाया है. खास तकनीक के साथ सिर्फ एक पौधा ही 500 पौधों जितना ताकवर हो जाता है. यानी जितनी हवा 500 पौधे मिलकर शुद्ध करते हैं, उतनी हवा सिर्फ एक ही पौधा शुद्ध कर देता है.